Hanuman Chalisa

चार पावस रचनाएँ

डॉ. पुष्पा रानी गर्ग

Webdunia
ND
* आम्रपाली बरखा
झर झर
चढ़ा रही है सुमन
बूँदों के
तथागत के चरणों में,
करुणा, सतरंगी
छा गई है
आकाश में
इंद्रधनुष बन कर!
****

* मेघ,
हाथों में कंदील लिए
निकल पड़े हैं
आकाश में
दिखा रहे हैं राह
रात्रि की अभिसारिका को
जो खोज रही है
अपने चाँद को
धरती पर।
****

* बादलों ने फिर
छेड़ दी है
रिमझिम की शहनाई
स्वप्न की शकुन्तला
यौवन की देहरी पर
प्रेम की पुस्तक का
पहला पृष्ठ
पढ़ आई।
****

ND
* सूरज, अश्व चढ़े
दुष्यंत-सा
विचर रहा है,
कल्पना के वन में
बादल
उत्तरीय ये
उड़ रहे हैं आकाश में,
अब पावस
लिखने ही वाला है
नया महाकाव्य
प्रेम का।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'