Hanuman Chalisa

तब खबर बनती है

काव्य-संसार

Webdunia
डॉ. अनिल कुमार जैन
ND
कत्ल करने या कराने पे खबर बनती है
अस्मतें लुटने, लुटाने पे खबर बनती है।

कोई पूछेगा नहीं लिख लो किताबें कितनी
अब किताबों को जलाने पे खबर बनती है।

नाचने वाले बहुत मिलते हैं इस दुनिया में
अब तो दुनिया को नचाने पे खबर बनती है।

ND
बात ईमाँ की करोगे तो रहोगे गुमनाम
आज तो जेल में जाने पे खबर बनती है।

कुछ नहीं होगा, बसाओगे जो उजड़े घर को
आग बस्ती में लगाने पे खबर बनती है।

भूख से रोता है बच्चा तो उसे रोने दे
दूध पत्थर को पिलाने पे खबर बनती है।

कितना नादाँ है 'अनिल', उसको ये मालूम नहीं
आग पानी में लगाने पे खबर बनती है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!