Hanuman Chalisa

परमात्मा

Webdunia
- देवेन्द्र कुमार मिश्रा

NDND
तुम्हारे लिए सूली पर चढ़े परमात्मा
ईसा बनकर
तुम्हारे लिए वन-वन भटके परमात्मा
राम बनकर
तुम्हारे लिए लीलायें की परमात्मा ने
कृष्ण बनकर
तुम्हारे लिए बुद्ध, महावीर
नानक, पैगम्बर बने परमात्मा
पर तुम रहे निर मनके ही।

मरे हुए धर्मों के
पगलाये हुए अनुयायी
न जाने कितने मनुष्यों
प्राणियों की हत्यायें और करेंगे
न जाने कितने मनुष्यों
प्राणियों की हत्यायें और करेंगे

न जाने कब तक निरीह पशु
होते रहेंगे कुर्बानी बलि
के नाम पर कत्ल
सड़े-गले विचारों-संस्कारों
आडंबरों के नाम पर
कब तक रोती रहेगी मानव सभ्यता

न जाने कब तक चलता रहेगा
धर्म, मोक्ष, स्वर्ग का धंधा
योग भोग-रोग, आयुर्वेद क्या
धन्वन्तरी की बोली लगाते बाबा
कब तक लुटते रहेंगे ये
कम अक्ल लोग।

Show comments

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

हिन्दी कविता: सवर्ण हैं हम

पुस्तक विमोचन समाचार: शिक्षाविद स्व. कमला अग्रवालजी की जीवनी

Leprosy Eradication Day: कुष्ठ रोग निवारण दिवस: जानें कारण, लक्षण, प्रकार और रोकथाम

Hansens Disease: हैनसेन (कुष्ठ) रोग निवारण में क्या है आधुनिक दृष्टिकोण

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है