Dharma Sangrah

मधुमास

Webdunia
- शीतल मेहत ा

SubratoND
मुझे अपने स्पर्श का एहसास दे दो
मेरी घड़कनों को अपनी श्वास दे दो

नि:स्वार्थ नहीं है मेरी प्रीत तुम्हारे लिए
जो माँगा नहीं कभी तुमसे वह स्वार्थ दे दो

कोई मतलब नहीं मुझे तुम्हारे कल से,
जिसमें तुम ही तुम हो वह आज दे दो।

नज़रों की बेकरारी कैसे समझाऊँ तुम्हें,
बस एक बार इन्हें इनकी तलाश दे दो।

मत पूछना मेरे सपनों के बारे में कुछ,
अपने घर के आँगन में इन्हें पनाह दे दो।

ख़ामोश न रहना ज़माने के सवालों पर,
तन्हाई में चाहे नज़रों से जवाब दे दो।

ज़मीं हूँ मैं सबकुछ सहन कर लूँगी,
मुझे मेरे हिस्से का आकाश दे दो।

तुम्हें तो मिल गई हर मोड पर बहारें,
मुझे पतझड़ की सूनी साँझ ही दे दो।

धरती और गगन सा है अपना मिलन,
जानती हूँ फिर भी एक आस दे दो।

विरह में ही ग़ारत हुए हैं बरसों मेरे,
अब तो वह खिलता हुआ मधुमास दे दो।

Show comments

अमीर लोगों की 8 आदतें जो बदल देंगी आपका जीवन | Money Mindset

ऐसा रखें घर का वास्तु, जानें 5 टिप्स, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

लोकमाता अहिल्या: तीन युगों की महानता का संगम

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें