rashifal-2026

मनोहर

Webdunia
- ग्रॅब्रिएला मिस्त्राल

ND
बच्चा इतना मनोहर है
जितनी बहती हुई मीठी हवा
जब मैं सो रही होऊँ
मुझे आभास तक न हो
कि कर रहा वह स्तनपान
बच्चा उस नदी से ज़्यादा मीठा है
जो अपने मोड़ के साथ करती
पहाड़ी की परिक्रमा

मेरा शिशु उस दुनिया से ज़्यादा सुंदर है
जिस पर डालता है वह अपनी कोमल निगाह
स्वर्ग और पृथ्वी पर उपलब्ध
धन-धान्य से अधिक परिपूर्ण है यह शिशु

मेरे स्तनों पर तसल्ली
मेरे गीतों में मखमली स्पर्श

इतनी छोटी है उसकी नन्ही देह
लगता है जैसे कोई नन्हा-सा सुंदर बीज

स्वप्नों के भार से भी हल्का
कोई नहीं देख पाता उसे
लेकिन हुआ जाता वही मेरा

अनुवाद- नरेंद्र जैन
( पहल की पुस्तिका ‘पृथ्वी का बिंब’ से साभार)

Show comments

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें