rashifal-2026

रिश्ता

Webdunia
- शैफाली शर्मा

SubratoND
वो एक कच्ची मिट्टी-सा रिश्ता
और मैं एक नौसिखिया कुम्हार,
कई बार चढ़ाया उसे चक्र पर,
कई बार बिगड़ा मेरे हाथों से,
पर हिम्मत नहीं हार ी
टेढ़ी-मेढ़ी शक्लें देता रहा
इस उम्मीद में
कि किसी दिन सीख जाऊँगा मैं भी
रिश्तों को गढ़ना
सुंदर आकार देन ा
वो एक कच्ची मिट्टी-सा रिश्त ा
अलगाव की तपिश में पकाया कभी
कभी रंगा जीवन के नए रंगों स े
सपनों की चित्रकारी की उस पर
तो कभी भरा नई उमंगों स े
कि जब भी कोई जीवन की कड़ी धूप में चलत े
बैठ जाए थकक र
तो दे सकूँ कुछ मीठी-सी ठंडक
लेकिन वो एक कच्ची मिट्टी-सा रिश्त ा
आखिर था तो कच्ची मिट्टी से बना
और मैं एक नौसिखिया कुम्हार...

Show comments

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स