Hanuman Chalisa

लघुकथा : एक आधुनिक आदमी

Webdunia
आलोक कुमार सातपुते 
वह तपती दुपहरी में कोट-टाई लगाकर घूमने निकला। घूमते-घूमते वह अपने एक परिचित के घर पर पहुंचा। वहां नाश्ता परोसे जाने पर उसने थोड़ा-सा ही खाया और बाकी का छोड़ दिया, जबकि उसे बड़ी ही तेज भूख लगी हुई थी।


चाय भी उसने आधी ही पी। फिर उसने पास ही रखे स्टूल पर से अंग्रेजी अखबार उठा लिया और मात्र पन्ने पलटकर उसे वहीं पर ज्यों का त्यों धर दिया। थोड़ी देर बाद कैसेट प्लेयर को देख उसने शास्त्रीय संगीत सुनने की फरमाईश की, और संगीत शुरू होने पर वह बाकायदा सर भी हिलाने लगा, साथ ही वह अपनी इन हरकतों पर उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कनखियों से देखने लगा। उनके भावहीन चेहरों को देखकर वह बड़ा ही निराश हुआ, इस पर वह खीझ उठा और वहां से उठकर वापस अपने घर आ गया । 
 
क्या आपको मालूम है कि वह आदमी कौन है ? शायद वह आदमी आपके पड़ोस में, या आपके घर में, या फिर शायद आप में ही रहता हो एक आधुनिक आदमी...।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

प्रेम कविता: जिनके लिए

World Health Day Slogans: विश्‍व स्वास्थ दिवस पर 10 बेहतरीन स्लोगन्स और प्रभावशाली प्रेरक नारे

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

एक पद्य कथा : अभिमानी का सिर नीचा

World Health Day 2026: विश्‍व स्वास्थ दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख