Hanuman Chalisa

लघुकथा : बेबीकॉर्न

Webdunia
- डॉ. गरिमा संजय दुबे

'चल न बेबीकॉर्न खाते हैं' मेरी सहेली ने पास के होटल की तरफ इशारा करते हुए कहा। 
 
'मुझे नहीं खाना', मैंने अनमने ढंग से कहा।
 
'क्यों तुझे तो भूट्टे बहूत पसंद है', वह आश्चर्य से मेरी तरफ देखकर बोली।
 
'हां पर बेबीकॉर्न नहीं', मैंने उसी भाव से जवाब दिया।
 
पता नहीं क्यूं मुझे छोटे-छोटे नन्हे-नन्हे बेबीकॉर्न को कड़ाही में तलते, भूने जाते देखना एक अजीब से भाव से भर देता है। मुझे लगता है, मानो किसी को पूरा परिपक्व हुए बिना, शाखों से उतारकर उसकी कोमलता व नैसर्गिकता को अपने स्वार्थ के लिए भट्टी में झोंक दिया गया हो।
 
तभी एक स्कूल बस के हॉर्न से मेरी तन्द्रा टूटी, देखा सब बच्चों की मम्मा उन्हें लेने आई हैं। वापस जाते-जाते अमूमन सबके एक जैसे सम्मिलित वार्तालाप के स्वर मेरे कानो में पड़े- 'जल्दी चलो ट्यूशन भी जाना है..., फिर म्यूजिक क्लास भी जाना है..., आकर ट्यूशन और स्कूल का होमवर्क भी करना है..., तुम्हारे योगा क्लास के टीचर भी शिकायत कर रहे थे, ठीक से चलो... और ये क्या...! खाना कपड़ों पर कैसे गिरा? कुछ भी एटीकेट मैनर्स नहीं है..., इस बार फर्स्ट रैंक आनी चाहिए..., अच्छे से ध्यान से सब करना चाहिए..., क्रिकेट किट भी पापा ले आए हैं..., अगली बार एक्टिविटी में डांस भी ले लेना...। सारे बच्चे सर झुकाए सब सुनते जा रहे थे।
 
उफ्, अचानक मुझे ये क्या हुआ! सारे बच्चे मुझे बेबीकॉर्न क्यों नजर आने लगे? बचपन की शाखों से वक्त से पहले तोड़ लिए गए, महत्वाकांक्षा के तेल में तलते हुए... जीवन की भट्टी में झोंक दिए गए नन्हे-नन्हे, कोमल, मासूम बेबीकॉर्न। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

लाइन…हमारी महान परंपरा है, यह अनुशासन और धैर्य सिखाती है

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

बिना दूध, बिना क्रीम: सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी 'मैंगो डॉली' आइसक्रीम

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा