Hanuman Chalisa

लघुकथा : अट्टहास

डॉ. सुधा गुप्ता 'अमृता'
चुन्नू-मुन्नू भीख मांगते-मांगते थक गए थे, पर किसी ने खाने को कुछ न दिया। दोनों भाई एक बंगले के बाहर पड़ी रेत के ढेर पर बैठ गए। बंगले की खिड़की खुली थी। चुन्नू-मुन्नू ने फिर आवाज लगाई- 'रोटी-वोटी दे दो...', बहुत भूख लगी है।


 
खिड़की पर हिलती-डुलती काया ने झांका। उसकी आंखें बिलकुल सुर्ख लाल थीं। उसे देखकर चुन्नू-मुन्नू डर गए। हिम्मत करके वे दोनों फिर गिड़गिड़ाए- 'भूख लगी है, बाबू रोटी दे दो...।' हिलती-डुलती काया जोर से दहाड़ी, 'भूख लगी है... साले... ले...।' और उसने दारू की बोतल खिड़की से जोर से रेत के ढेर पर फेंक दी। खिड़की बंद हो गई। 
 
चुन्नू-मुन्नू ने एक-दूसरे को देखा। बोतल में अभी भी 2-4 घूंट दारू बाकी थी। चुन्नू ने बोतल उठा ली। चुन्नू-मुन्नू बारी-बारी से बूंद-बूंद पीने लगे। फिर चुन्नू रेत के ऊंचे ढेर पर जाकर बैठ गया, वैसे ही दहाड़ते हुए मुन्नू से बोला 'भूख लगी है... साले... ले...।' 
 
धचाक से उसने बोतल फेंक दी। वह अट्टहास कर हंसने लगा। बंगले में लगा तिरंगा झंडा जोर- जोर से हिलने लगा। चुन्नू-मुन्नू खड़े होकर गाने लगे- 'जन-गण-मन अधिनायक जय हैं, भारत भाग्य विधाता...!'
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख