Hanuman Chalisa

Motivational Story : संतों का अधूरा वाक्‍य भी काम का

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (10:43 IST)
यह कहानी ओशो रजनीश ने अपने किसी प्रवचन में सुनाई थी। इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि संतों के या तीर्थंकरों के प्रवचन या उनकी शिक्षाएं कितनी काम की होती है।
 
 
एक प्रसिद्ध चोर ने मरते वक्त अपने बेटे से कहा- महावीर स्वामी नाम के आदमी का एक शब्‍द भी मत सुनना। यही मेरी शिक्षा है।
 
 
चोर का बेटा जीवनभर बचता रहा महावीर से। लेकिन एक दिन रास्ते से गुजरते वक्त महावीर का एक आधा वाक्‍य उसको सुनाई दे गया। वह कान बंदकर वहां से गुजर गया।
 
 
चोर के बेटे के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं था। तब मंत्री की योजना के तहत उसे पकड़कर गहरा नशा दिया गया। तीन दिन बाद उसने खुमारी में आंखे खोली, तो देखा चारों और अप्सराएं खड़ी थी। उसने पूछा कि मैं कहां हूं।
 
 
अप्सराओं ने कहा- तुम मर गए हो। अब यदि तुम अपने पापों के बारे में सत्य कहोगे तो हम स्वर्ग ले जाएंगी। चोर ने सोचा- जब मर ही गए हैं तो सत्‍य बता देते हैं, लेकिन अचानक ही उसे महावीर का वह आधा वाक्‍य याद आ गया- 'यमदूतों और देवताओं की परछाई नहीं होती।'
 
 
तब उसने अप्सराओं की परछाई देखी। वह सजग हो गया और समझ गया। फिर उसने कहा- देवी! लाख याद करने पर भी मुझे कोई पाप याद नहीं आते। नरक में डालों या स्‍वर्ग में आपकी मर्जी। उस मंत्री की योजना असफल हो गई, वर्ना चोर को फांसी लगती।
 
 
वहां से छुटकर चोर सीधा भगवान महावीर के पास पहुंचा और कहा- आपके आधे वाक्‍य ने ही मुझे बचा लिया। मुझे दीक्षा दो।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख