Hanuman Chalisa

लघुकथा-खामोश सपना

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2015 (13:39 IST)
- अक्षय नेमा मेख

सुबह के छः बजे थे, उसने दरवाजा खोला। भुकभुका सा प्रकाश मेरी आंखों पर पड़ा और नींद टूट गई। एक अंगड़ाई लेते हुए बिस्तर पर ही बैठ गया। एक हाथ में मंजन तो दूसरे हाथ में बाल्टी जिसे लेकर वह आंगन में पानी के लिए जा रही थी। मैं बिस्तर से बाहर आया उससे बाल्टी ली और नल से पानी ले आया। उसने मंजन किया और रसोई में चली गई। 
अब समय जैसे सबको बारी-बारी से जगाने लगा, सब अपनी नित्य क्रियाओं से संपन्न होकर डाइनिंग टेबल की कुर्सियों पर तन-तन कर बैठ गए। ऐसा लग रहा था जैसे आज सब मौन व्रत धारण किए है। उसी वक्त वो हम सब के लिए चाय और नाश्ता ले आई, सबने अपना काम शुरू किया, खा-पीकर सब अपने-अपने कमरों की तरफ बढ़ते गए और कमरों में समा गए। 
 
यहां कुर्सी पर वो अकेली बैठी चाय पी रही थी। एकाएक मौन व्रत टूटा, कमरे से निकलता हुआ छोटू जो स्कूल की ड्रेस में तैयार होकर आया था बोला- "मम्मी में स्कूल जा रहा हूं।" तब चाय पीते और अख़बार पर नजर दौड़ाते हुए माँ का उत्तर केवल 'हां' था। 
 
इतने वार्तालाप के बाद जैसे मौन ने फिर सबकी जिव्हा पकड़ ली हो। सब अपने-अपने काम से मां को बताकर जाने लगे, लेकिन सबके लिए मां का उत्तर केवल "हां" ही था। हां के सिवा आज कुछ और शब्द सुना ही न गया था। सब काम अपने-अपने समय से हो रहे थे। दोपहर का भोजन, शाम की चाय सब साथ तो थे लेकिन ख़ामोशी पूरे घर में फैली थी। मैने मां से कुछ बात करनी चाही लेकिन हो न सकी। 
 
अचानक ही दरवाजा खुला और वही भुकभुका सा प्रकाश आंखों पर पड़ा, मैं उठ भी गया लेकिन इस बार दरवाजे पर मां नहीं थी। क्योकि मां थी ही नहीं, मेरी आंखें नम हो गई। सोचा खामोश ही सही, पर काश यह सपना हकीकत होता। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

बिना दूध, बिना क्रीम: सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी 'मैंगो डॉली' आइसक्रीम

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा

एक सामयिक व्यंग्य: विश्वशांति का महायुद्ध

अगला लेख