suvichar

लघुकथा : खाना खाया !

Webdunia
अंजू पालीवाल 
सोना बॉटम न्यूज को तीसरी बार लगाते हुए चिडचिड़ा गई थी, आखिर एक बार में ही न्यूज फाइनल क्यों नहीं करते बॉस! फिर खुद पर कंट्रोल किया और फोटो क्रॉप करने लगी। अभी साल भर ही तो हुआ है शादी को, मीडिया की नौकरी में यह भावुकता कहां चलती है। घड़ी में 10 से ज्यादा हो चला है। घर से मां का फोन आया, खाना खाया? तो वह झुंझला उठी, खा लूंगी ना मां घर जाकर... आप आराम करो। आप भूल जाती हो कि अब मेरी शादी हो गई है। 
 
जल्दी से गाड़ी उठाई। दिमाग में चल रहा था घर जाकर क्या बनाना है? सबने खा लिया होगा, सिर्फ वैभव इंतजार कर रहे होंगे। उसे मां का फोन याद आया तो मन दुखी हो गया। नाहक ही झल्ला दी मां पर... खाने का ही तो पूछा था। घर जाएगी तो कौन पूछने वाला है कि खाना खाया? 
 
चप्पल उतारते ही उसके कान में सास के स्वर पड़े, अपनी बहन से बात कर रही थी, ''सोचा था बहु आएगी तो सुख मिलेगा पर यहां तो उल्टा ही है। इस पत्रकार बहु ने तो कभी घर आकर पूछा तक नहीं कि मां दिन भर से आप घर में हैं, आपने खाना खाया?
 
सोना स्तब्ध थी। सोच रही थी, किसको किससे पूछना चाहिए, खाना खाया? 10 घंटे की नौकरी से आई बहु से या दिन भर घर में रहने वाली सास से...

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

अगला लेख