Festival Posters

लघु कहानी : बदले का हस्ताक्षर...

Webdunia
पिताजी का हृदयाघात से निधन होने से पूर्व उनके कहे हुए ये शब्द आज उसके जेहन में जैसे हथौड़े मार रहे थे, 'अकाउंट्स के बाबू ने मेरे जमा कराए हुए रुपयों की बिना हस्ताक्षर की जाली रसीद दे दी और झूठ बोल दिया कि रुपए जमा नहीं कराए। 

मेरी जगह तुझे नौकरी मिलेगी, उसे जवाब जरूर देना...।'
 
अपने पिताजी को तो उसने पहले ही सच्चा साबित कर दिया था और आज जवाब देने का समय आ गया था, वही बाबू उसके सामने हाथ जोड़े अपनी पेंशन और ग्रेच्युटी के अंजाम को सोच डरा हुआ खड़ा था।
 
उसने दराज से फाइल निकाली और एक चेक पर हस्ताक्षर कर उसे दे दिया। चेक को देख उस बाबू की आंखें आश्चर्य से फैल गईं, वो पूरी राशि का था।
 
बाबू ने उसके पैर छू लिए और कहा, 'सर, आपने मुझे माफ कर दिया... आप हस्ताक्षर न करते तो मैं और मेरा परिवार भूखो मर जाता।' 
 
'मेरे पिताजी ने मुझे किसी को गलत तरीके से मारने के संस्कार नहीं दिए, मेरा यह हस्ताक्षर ही उनका प्रत्युत्तर है।' यह कहकर वो चला गया।
 
और बाबू वहीं खड़ा बदला लेने का अर्थ समझने की कोशिश करने लगा।
 


लेखक - चंद्रेश कुमार छतलानी
 
सहायक आचार्य (कंप्यूटर विज्ञान),  जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर (राजस्थान)। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना