Hanuman Chalisa

मनुष्य की क्रूूरता दर्शाती लघुकथा : प्रतिघात

आलोक कुमार सातपुते
उसने उसे काट चुके मच्छर को अपनी मुठ्ठी में जिंदा पकड़ लिया और उसे उसके पंखों से पकड़कर वहीं घूमती हुई दो लाल चीटियों के हवाले कर दिया। उन दोनों चीटियों के बीच फड़फड़ाते हुए उस मच्छर को देखकर उसे आनंद की अनुभूति होने लगी। 

 
दोंनों चीटियां अब उस मच्छर को अपने झुंड की ओर ले जाने लगीं तभी उन्हें दो चीटियां और मिल गईं। अब वह मच्छर और अधिक तड़पकर फड़फड़ाने लगा। ऐसा देखकर उस व्यक्ति को और अधिक आनंद आने लगा।

थोड़ी ही देर बाद चीटियां उस मच्छर को खींचती हुई अपने झुंड के करीब ले गईं। उस मच्छर की तड़पन जल्द ही शांत न हो जाए, सोचकर उसने उसे चीटियां से छुड़ा लिया। मच्छर मृतप्रायः स्थिति में पहुंच चुका था...उसे बड़ी ही निराशा हुई। और अंत में उसने उसे चीटियों के झुंड के हवाले कर दिया।...अब उसके चेहरे पर विजयी भाव थे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख