Hanuman Chalisa

कहानी : नीली कुर्ती

अंजू निगम
आज परीक्षा का पहला दिन था। नीला ने पूरी तैयारी कर ली थी। वो होनहार छात्रा थी, उसमें व अव्या में होड़ लगी रहती कक्षा में प्रथम आने की और उसके लिए दोनो कड़ी मेहनत करते थे।

यूं तो नीला को अपनी मेहनत पर पूरा यकीन था, पर जाने क्यों उसे अपनी नीली कुर्ती पर अपनी मेहनत से ज्यादा यकीन था। उसे लगता कि जब भी वह नीली कुर्ती पहनेगी, उसके हर काम सफल होंगे, चाहे वो पढ़े या न पढ़े। मां ने कोशिश तो बहूत की, कि नीला के मन से यह वहम निकल जाए, पर वो भी नीला का यह विश्वास न डिगा पाई।
 
कल रात ही नीला ने वो कुर्ती धो कर प्रेस कर ली थी। अब उसे परीक्षा में प्रथम आने से कोई न रोक पाएगा। कुरती बदरंग हो चुकी थी और कई जगहों से घिस गई थी पर नीला पर तो भूत सवार था। मां को यही लगता कि लोग यही कहेंगे कि बिटिया को ढंग की कुरती भी नहीं दिला पाए।
 
पहला पेपर गणित का था। जरुरत से ज्यादा जागने और पढ़ लेने का नतीजा यह हुआ कि नीला की आंखें नींद से भारी होने लगी और उसके सवाल हो गए गलत। समय पर पूरा पेपर भी हल न हो पाया। नीला ने दो-तीन बार अपनी कुर्ती चेक की। वही कुर्ती है न!!!! कहीं बदल तो नहीं गई, तो उसका पेपर ठीक न हो पाएगा। पर कुरती तो वही थी, उसकी पसंद की। नीला का वो भ्रम अब टुटने लगा था। उसकी नीली कुरती अब वाकई पुरानी होने लगी थी। उसका वो 'जादू' अब खत्म हो गया था।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख