Hanuman Chalisa

अप्रत्याशित

लघुकथा

Webdunia
कृष्ण शर्मा
ND
उनके संबंध में यह सर्वविदित था कि वे शालीनता, शिष्टाचार तथा कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों की खान हैं। यही नहीं, अपने मित्रों तथा परिचितों को समय-असमय उदारतापूर्वक उधार के रूप में आर्थिक सहायता देने के लिए भी उनका बड़ा नाम था। उन दिनों मेरी गृहस्थी की गाड़ी ठीक नहीं चल रही थी, अतः खासे पुराने परिचय के आधार पर एक सुबह मैं भी उनसे उधार माँगने की गरज से जा पहुँचा।

बड़े सौहार्द से मुझे उन्होंने कमरे में बिठाया और कुछ पलों में पुनः हाजिर होने की कहकर वे शायद नहाने चले गए थे। कमरे की वस्तुओं को उचाट निगाहों से देखते हुए मैं मन ही मन अपने प्रयोजन की भूमिका तैयार करने का प्रयास कर रहा था। सहसा हवा के एक तेज झोंके से कोने में पड़े रैक से एक पुस्तक फर्श पर आ गिरी।

पुस्तक को उठाकर निकट के टेबिल पर रखते हुए मुझे ज्ञात हुआ कि यह कोई पुस्तक नहीं, बल्कि एक डायरी थी- शायद उन्हीं की। फर-फर चलती हवा में डायरी का एक पृष्ठ स्थाई तौर पर खुलकर रह गया। मेरी सरसरी निगाह उस पृष्ठ पर पड़ी तो अपनी धड़कन मुझे रुकती हुई महसूस हुई।

ND
उन्हीं की लिखावट में लिखा हुआ था- 'आज मित्रता तथा बंधुता जैसे शब्द सर्वथा अर्थहीन हो गए हैं, धन की आड़ तले दब गए हैं। आज न तो कृष्ण जिंदा हैं और न ही सुदामा। अधिकतर मित्र रावण और कंस हो गए हैं, अब तो 'मित्र' को एक बार रुपए उधार में दे दो और सदैव के लिए उससे अपना पिण्ड छुड़ा लो, क्योंकि मैं रुपए माँगने, नहीं जाऊँगा और वह लौटाने नहीं आएगा...'

डायरी को बंद करके मैंने पेपरवेट के नीचे दबाया और फिर धीरे से मेन गेट से बाहर निकल आया।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'