Hanuman Chalisa

आँखें खुल गई

राजश्री कासलीवाल
ND
ND
ईशा की शादी में रमन भी मौजूद था। जो ईशा को दुल्हन के रूप में देखते ही उसका कायल हो गया। उसके बाद रमन का कभी-कभार ईशा के घर आना-जाना लगा ही रहता था। रमन उनके घर के पास में ही रहता था। इसलिए घरवालों ने भी कभी किसी भी दृष्‍टि से इस बात को गलत नहीं लिया।

रमन हमेशा ही ईशा के करीब ही रहता था। कुछेक सालों बाद रमन के माता-पिता ने वहाँ से कहीं दूर अपना घर खरीद लिया। रमन का फिर भी वहीं हाल रहा। कुछ समय बाद रमन की शादी हो गई और वह अपने नौकरी के सिलसिले में बाहर चला गया।

कई सालों बाद उसी गाँव में वह अपनी बीवी-बच्चों के साथ लौट आया। पहले की तरह उसे जब भी समय मिलता वह बेहिचक ईशा के घर चला जाता। उसके इस अपनत्व को देखते हुए ईशा फिर उसे पसंद करने लगी। लेकिन एक दिन जब रमन का ईशा को लेकर अपनी बीवी से झगड़ा हो गया तो रमन ने ईशा के घर आकर उसे बहुत भला-बुरा कहा और उस पर चाकू तान लिया।

रमन का यह रूप देखकर ईशा की आँखें खुल गई। वह रमन को क्या समझती थी और वह क्या निकला...। अगर बीवी के प्रति इतना प्यार था तो उसकी जिंदगी में क्यों आया?

आज उसे अहसास हुआ कि पुरुष कभी भी किसी का सगा नहीं होता।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें