Hanuman Chalisa

कड़वा सच

लघुकथा

Webdunia
दर्शन जोगा
NDND
दुलारी, अब नहीं मुझसे बसों में उतर ा- चढ़ा जाता। ड्यूटी पर जाकर बैठना भी कठिन लगता है। अब तो डाक्टरों ने भी कह दिया, भई आराम कर। ज्यादा चलन ा- फिरना ठीक नहीं, बेआरामी से हालत बिगड़ सकती है।

' रब बैरी हुआ है, गर लड़का कहीं छोट े- मोटे काम पर अटक गया होता तो जैस े- तैसे वक्तकटी कर लेते ।' शिवलाल की बात सुनकर पत्नी की पीड़ा बाहर आने लगी।

WDWD
' मैंने तो अब रिटायरमैंट के कागज भेज देने हैं। बहुत कर ली नौकरी, अब जब सेहत ही इज़ाजत नहीं देती।' शिवलाल ने अपनी बात जारी रखी।
' वह तो ठीक है...मगर..'. पत्नी ने अपने भीतर की चिन्ता को और उजागर करना चाहा।

' अग र- मगर कर क्या करें? चाहता तो मैं खुद भी नहीं, लेकिन...।'

' मैं तो कहती हूं कि धीर े- धीरे यूँ ही जाते रहो। तीन साल पड़े हैं रिटायरमैंट में। क्या पता भगवान ने हम पर गर पहाड़ ही गिरा दिया, तो बाद में नौकरी तो मिल जाएगी लड़के को, बेकार फिर रहा है।'

यह सुनते ही शिवलाल का चेहरा एकदम पीला पड़ गया।

पत्नी की आँखों से झ र- झर आँसू बहने लगे।

साभार : लघुकथा.कॉम
Show comments

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?