Dharma Sangrah

कोंपल

Webdunia
- सुषमा दुब े
WD
वहाँ कभी घने-हरे पेड़ हुआ करते थे। धीरे-धीरे आबादी बढ़ी और हरे-भरे पेड़ मनुष्यों की आवश्यकताओं की भेंट चढ़ने लगे। अब वहाँ गिनती के पेड़ बचे थे जो घरों की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ हव ा, छाँव व ठंडक भी दे रहे थे। लेकिन कुछ वर्षों बाद विकास के नाम पर सड़कें बनीं और हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया। अब उस इलाके में सीमेंट के जंगलों और पेड़ों के ठूँठ के सिवाय कुछ नजर नहीं आता ।

कुछ दिनों के पश्चात बरसात हुई और एक पेड़ के ठूँठ से नन्ही कोंपल फूटकर बाहर निकली। सुबह जब भानु रश्मियाँ उस कोंपल पर पड़ीं तब उस नन्ही कोपल ने आँख खोलकर आसपास का नजारा देखा तो पाया कि उसका पूरा खानदान नष्ट हो चुका है। उसकी रुलाई फूट पड़ी ।

थोड़ी देर बाद उसने सोचा कि वह किसी से नहीं डरेगी। अपना अस्तित्व स्थापित करके ही मानेगी और दुनिया को फिर से स्वच्छ हवा और ठंडी छाँव देग ी, किंतु दूसरे ही क्षण उसने सोचा- मैं किसके लिए इतने कष्ट सहू ँ? उसी निष्ठुर और निर्दयी मानव के लिए जिसने मुझे समूल नष्ट करने की ठान ली ह ै, अपना भला-बुरा सोचे बिना ही। ऐसा विचार कर वह कोंपल वहीं मुरझा गई। इस दुनिया को अपने हाल पर छोड़कर।

Show comments

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच