धर्मात्मा कौन

लघुकथा

Webdunia
कृष्णा झालानी
NDND
वह एकांत प्रेमी थे। संसार की ओर से हमेशा उदासीन रहा करते थे। जब कभी उन्हें समय मिलता था तब वह जीवन की क्षण भंगुरता, शरीर की नश्वरता और संसार की असारता के विषय में ही सोचा करते थे।

परिवार स्नेहमयी माता-पिता, परायणा पत्नी, एक आज्ञाकारी पुत्र, दो सुशील कन्याओं से सुसम्पन्न था। फिर भी मन भटकता ही रहता था। किसी की मृत्यु देखकर थर्रा उठता था। वह श्रीकृष्ण के उपासक थे। गीता के प्रेमी थे, दिन भर भजन कीर्तन किया करते थे।

घर-गृहस्थी जंजाल लगती। वह व्यापारी थे पर उसमें उनका मन नहीं लगता था। नतीजन परिवार वालों को कष्टमय जीवन बिताना पड़ता था। उन्हें लगता था मानव शरीर भजन के लिए मिला है भोजन के लिए नहीं, इसे खोकर फिर सिवाय पछताने के और कुछ न होगा।

  परिवार स्नेहमयी माता-पिता, परायणा पत्नी, एक आज्ञाकारी पुत्र, दो सुशील कन्याओं से सुसम्पन्न था। फिर भी मन भटकता ही रहता था। किसी की मृत्यु देखकर थर्रा उठता था। वह श्रीकृष्ण के उपासक थे।      
ऐसा ही सोचकर वह एक दिन घर-परिवार सब छोड़कर अँधेरे में ही घर से निकल लिए। अब गृहस्थी की जिम्मेदारी बेचारी बूढ़ी माँ व पत्नी पर आ गई। लोगों के घर के काम करके बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करती। एक समय रोटी खाकर किसी तरह गुजर बसर करती।

दिन भर मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाया दुनिया में कुछ करने लायक बनाया। लोग उन्हें धर्मात्मा कहते हैं ,आप ही बताएँ वह पिताजी धर्मात्मा थे या दादी व माँ जिन्हें कभी एक भजन गाते भी नहीं सुना।

साभार : लेखिका 08
Show comments

सर्दियों में रोजाना हॉट चॉकलेट पीने से क्या होता है सेहत पर असर

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ज्यादा मूंगफली खाना क्या लिवर के लिए है नुकसानदायक, जानिए सच्चाई

क्या सच में खाली पेट कार्डियो से जल्दी कम होती है चर्बी? क्या है इस दावे की सच्चाई

गणतंत्र दिवस पर दें अपने नाखूनों को Tricolour Look, अपनाएं ये शानदार नेल आर्ट आइडियाज

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?

जयंती विशेष: सुभाष चंद्र बोस के 8 अनसुने प्रेरक विचार, बदल देंगे आपका जीवन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानें महत्व और पराक्रम दिवस के बारे में