Hanuman Chalisa

नई संभावना

लघुकथा

Webdunia
मंगला रामचन्द्रन
ND
दादी के न चाहते हुए भी सोनी कराटे की कक्षा में जाने लगी। दादी का कहना था कि ये कुश्ती-लड़ाई सब लड़कों को ही शोभा देती है। लड़कियों को इन सब चीजों की जरूरत ही क्या है! सोनी और उसकी माँ जानती हैं कि लड़के-लड़कियों दोनों को ही आत्मरक्षा के लिए इन दाँव-पेंचों को सीखना जरूरी है।

रोज-रोज दादी के टोकते रहने से एक दिन सोनी बोल ही दी, 'दादी तुम्हारे पोतों को स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के अलावा दुनिया में और किसी चीज का महत्व ही नहीं है। कल को जरूरत पड़ने पर वे अपनी ही रक्षा नहीं कर पाएँगे।'

फिर दादी का कुछ खीझता हुआ चेहरा देखकर अपनी बाकी बात में हास्य का पुट देते हुए बोली, 'हो सकता है भविष्य में रक्षाबंधन का सूत्र भाई अपनी बहनों की कलाई पर बाँधे और बहनें उनकी रक्षा करने का वादा करें।

दादी ने अपनी पोपली हँसी के साथ उसे डाँट दिया, 'चल बदमाश कहीं की।' आजकल के लड़कों का स्वास्थ्य और जीवनशैली देख सोनी की माँ की तरह उनके दिमाग ने भी इस नई संभावना से इंकार नहीं किया।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

आभासी दुनिया और वास्तविक दुनिया!

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

Summer Food: समर स्पेशल सत्तू के 5 हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन

Summer Health: लू से बचना है? तो ये 5 'देसी ड्रिंक्स' हैं आपके रक्षक

world malaria day: विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस 2026: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय