rashifal-2026

बेटी की चाह

लघुकथा

Webdunia
नरेन्द्र जोशी
ND
बेटे के रिश्ते को लेकर आए उन लोगों को लड़की बहुत पसंद आई। लड़के की माँ बोली- 'आपकी बेटी राजकुमारी जैसी लगती है। लगता है भगवान ने इसे मेरे बेटे के लिए ही बनाया है।'

लड़के की बहन बोली, 'सुख ही सुख है मेरे भाई के घर, जहाँ पाँव रखोगी माँडने मँड जाएँगे।'

लड़के के पिता ने कहा, 'घर क्या चीज है? अजी महल कहिए। नौकर-चाकर, घोड़ा-गाड़ी से लेकर और भी बहुत कुछ है इस महल में।'

कुल मिलाकर उन लोगों की बातचीत का नतीजा निकालें तो बात यूँ बनती थी कि लड़की को कुछ भी काम नहीं करना पड़ेगा। चाय भी बिस्तर पर मिलेगी। सुई तक नहीं उठाना पड़ेगी। घर का सारा काम या तो नौकर करेंगे या मशीन। उन लोगों के जाने के बाद माँ और बेटी के बीच एक सुलझी हुई बातचीत हुई। बेटी ने माँ से अधिक नहीं सिर्फ इतना ही कहा- 'तुम्हीं तो कहती हो कि बिना काम के एक मशीन रह सकती है औरत नहीं। माँ! मैं एक औरत होना चाहती हूँ।'

शाम को लड़के के पिता का फोन आया- 'कहिए क्या विचार है? बारात लेकर कब आएँ?'

' जी क्षमा करें! मेरी बेटी का कहना है वह कुछ न करने के लिए नहीं, वरन बहुत कुछ करने के लिए पैदा हुई है।' बेटी ने देखा फोन रखने के बाद उसके पिता का चेहरा गर्व से चमक रहा था।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

सफर : एक खत का

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

एक थी अमरा