Hanuman Chalisa

मास्टर !

लघुकथा

Webdunia
- ज्योति जै न
ND
शुक्ला सर अपनी ईमानदारी से काम करने की वजह से ही अधिक जाने जाते थे। फिर चाहे वह बच्चों को पढ़ाना हो या सरकारी आदेशों के चलते चुनावी कार्यक्रमों की ड्‍यूटी में कोल्हू के बैल की तरह पिसना हो।

उस दिन भी अपनी ड्‍यूटी ही कर रहे थे कि कलेक्टर महोदय आ धमके। 'वोटर लिस्ट का काम कहाँ तक पहुँचा-- लिस्ट बताओ--- फोटो वगैरह पूरे नहीं लग रहे। जैसे असंतोष जताते हुए अपने मातहत से बोले - ' ये मास्टर लोग ठीक से काम नहीं कर रहे लगता है।' जवाब शुक्ला सर ने नम्रता से दिया - 'सर! एक तो वैसे ही इन कामों में इतनी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। कहीं ताला लगा है, 2-3 महीनों से उसमें रहने वाले का पता नहीं, तो लोग एक बार ‍फोटो खिंचवा चुके, वे भी परेशान करते हैं, हम छुट्‍टी नहीं ले सकते, त्योहारों पर पर भी वोटर लिस्ट के लिए बैठे रहते हैं और आप कह रहे हैं काम ठीक से नहीं कर रहे! सर! हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।'

बस फिर क्या था? कलेक्टर महोदय को गुस्सा आया, आदेश निकाला - 'सस्पेंड करो साले मास्टर को! औकात ही क्या है इनकी? 'सचमुच सर! हमारी कोई औकात नहीं सस्पेंशन ऑर्डर के लिए तैयार खड़े शुक्ला सर बोले - 'लेकिन आपको इस औकात तक पहुँचने की शिक्षा देने वाला मास्टर मेरा ‍ही पिता था।'

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

जब डुमरियागंज संसदीय सीट पर जब्त हुई मोहसिना की जमानत

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

इंदौर के महेश गनोकर पहुंचे अमेरिका के चुनावी मैदान में, जानें पूरी कहानी

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?