Hanuman Chalisa

मैं सुंदर हूँ

लघुकथा

Webdunia
राज हीराम न
ND
आँखों के मरीज हम सब थे। किसी को कम किसी को कुछ अधिक तो किसी को कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। मैं पहले में से था। मेरी बगल वाली ओढ़नी काढ़े महिला दूसरे वाली में से थी और उसके बगल वाली बुर्का पहने महिला तीसरे में से थी। हम साथ बड़े डॉक्टर ऋषि की प्रतीक्षा कर रहे थे। एक ही बड़े कमरे में बैठे थे। हम एक-दूसरे से अपनी-अपनी कहानी कह रहे थे।

मैं तो मधुमेही होने के कारण आँखों से पीड़ित था। कभी-कभी आँखों में खून उतर आता था और कुछ दिनों तक मैं देख नहीं पाता था। ओढ़नी वाली कुछ ही दिनों से पीड़ित थी, जबकि बुर्के वाली ने कभी दुनिया देखी ही नहीं थी।

' अगर आप देख ही नहीं पाती हैं तो यह पर्दा क्यों...?'

खुद ओढ़नी ओढ़े महिला ने बुर्के वाली से पूछा था।

' ताकि लोग मुझे नहीं देखें!'

' आपने खुद को देखा है कभी?'

' नहीं! पर मेरे पति कहते हैं, मैं सुंदर हूँ।'
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण