Hanuman Chalisa

संस्कार

लघुकथा

Webdunia
गिरीश पंड्या
आज उनके बेटे का परीक्षा-परिणाम घोषित होना था। उन्होंने बेटे से कहा- 'तुमने इस बार की परीक्षा में जितनी मेहनत की है, उसे देखते हुए तो यही लगता है, कि कम से कम अस्सी प्रतिशत अंक तो तुम्हें मिलेंगे ही, किंतु परिणाम जानने के बाद अतिउत्साह में आकर कहीं तुम अपने संस्कार मत भूल जाना।

' कैसे संस्कार पिताजी!' - बेटे ने उनसे पूछा।

' यही कि परिणाम घोषित होने के बाद अपने सारे शिक्षकों के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लेना। उनके आशीर्वाद के बिना इस परीक्षा तो क्या बल्कि जीवन की किसी भी परीक्षा में सफलता संभव नहीं।'- उन्होंने बेटे को संस्कार याद दिलाए।

परिणाम घोषित हुआ और बेटे को अस्सी प्रतिशत अंक नहीं मिल पाए। बेटे ने कहा - 'पिताजी! मैं अभी सारे शिक्षकों से आशीर्वाद लेकर आता हूं। आगामी परीक्षाओं में उच्च सफलता के लिए यह बहुत आवश्यक है।'

ND
उन्होंने बेटे को रोका - 'क्या खाक आशीर्वाद लोगे? अस्सी प्रतिशत अंक आते तो कुछ बात होती। सारे शिक्षकों के सामने जाकर अपनी प्रतिष्ठा गिरवाने का कोई औचित्य है भला?'

लौटते वक्त बेटे ने उनसे पूछा - 'पिताजी! अपनी झूठी प्रतिष्ठा बचाने के लिए संस्कारों को ताक पर रखा जा सकता है क्या?'

उनके पास बेटे के प्रश्न का कोई उत्तर नहीं था।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण