Biodata Maker

सिस्टम

Webdunia
- नरेंद्र गौड ़
ND

' स्साले शराब की तस्करी करता है'- पुलिस वाले ने उसे रँगे हाथों बोतलों की पेटी समेत पकड़ लिया। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया - 'नहीं साब... नहीं, मैं तो बस आज ही।'

' आज ही के बच्चे, चल थाने, तेरे होश ठिकाने लगाता हूँ।' नहीं हवलदार साब, मैं बर्बाद हो जाऊँगा... मेरे छोटे-टोटे बच्चे हैं.. मुझ पर तरस खाइए, मुझे छोड़ दीजिए। वह रो ही पड़ा था।

अच्छा ठीक है... मैं तेरे पे तरस खाता हूँ। तू एक काम कर, पाँच सौ रुपए निकाल और किसी दूसरे ‍आदमी का नाम बता जो शराब की अवैध सप्लाई करता है। इस शर्त पर मैं तुझे छोड़ सकता हूँ।'
  'स्साले शराब की तस्करी करता है'- पुलिस वाले ने उसे रँगे हाथों बोतलों की पेटी समेत पकड़ लिया। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया - 'नहीं साब... नहीं, मैं तो बस आज ही।'      


उसने पुलिसवाले को पाँच सौ रुपए दिए और एक दूसरे आदमी का पता बता दिया जो शराब की अवैध सप्लाई करता है। अगले दिन पुलिस वाले ने उसे भी दबोच लिया और किसी दूसरे का नाम जो शराब की अवैध सप्लाई करता है, पूछकर छोड़ दिया।

भई मान गए, पुलिस वाले का चेन सिस्टम और भ्रष्टाचार दोनों को।

साभार- मसि कागद

Show comments

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख