Hanuman Chalisa

सुहागन

लघुकथा

Webdunia
ज्योति जै न
NDND
नई-नवेली बहू द्वार पर खड़ी थी। सास-ननदें, बुआ सास, चाची सास, मामी सास सभी स्वागत हेतु खड़ी थीं। अचानक ही सास को छोड़ सबमें फुसफुसाहट शुरू हो गई। स्वागत के नेकचार कौन करेगा! सास तो विधवा थी।

सारी स्थिति को समझ वह स्वयं पीछे हट गई। सब सुहागनों ने राहत की साँस ली। लेकिन वस्तुस्थिति को भाँप चुकी नई बहू ने दृढ़ता पूर्वक लेकिन नम्रता से नजरे झुकाए ही अपने वर से कहा - माँ के हाथ से ही नेकचार हों तो आपको कोई आपत्ति तो नहीं? बेटा बोला - कैसी बातें करती हो? मैं तो तुम्हारा प्रस्ताव सुन धन्य हो गया।'

लेकिन डबडबाई आँखों और कंपकंपाते हाथों में शगुन की थाली थामें माँ सोच रही थी। 'काश! ये पहल मेरी बेटी ने की होती। कहीं यह संस्कार न देने के लिए दोषी मैं ही तो नहीं?'

Show comments

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन