Hanuman Chalisa

अटल बिहारी वाजपेयी पर कविता : एक अटल निर्णय

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
मौत को देखा है सिसकते हुए,
देखा है वटवृक्ष को निढाल होते हुए।
 
जिसकी छत्रछाया में पनपे सभी,
उनके लिए आंसू बह निकले।
 
एक-एक आंसू है उनकी यादों के, 
वो उनकी हर बातों को कह निकले।
 
कुछ तो बात होगी शख्स में,
हर उम्मीद पर वो खरा उतरा।
 
जब-जब परखा सबने,
साहित्य के जौहरी का न रहना।
 
परख की बेबसी अब सबके सामने,
खड़ी है पोखरण की तरह।
 
चाहत है वैसे रूप की,
ऊपर वाला क्या बना सकेगा।
 
वैसा ही स्वरूप जो निर्णय ले सके,
दुनिया को हिलाने का।
 
समझ सके हर एक की बातें,
शायद एक स्वप्न था भारत का।
 
मृत्यु भी तो अटल सत्य है,
मगर आत्मा अजर-अमर।
 
वो है देश के आसपास,
जब कभी पोखरण पर आएगा संकट।
 
हमारा विश्वास सदा अटल रहेगा,
देश सुरक्षित हम सुरक्षित।
 
इसे समझ सकते,
एक अटल निर्णय के रूप में।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख