Hanuman Chalisa

लॉक डाउन के साइड इफेक्ट्स-3 : पुरुष वर्ग की बदलती सोच और जिम्मेदारियों का अहसास

तरसेम कौर
पुरुष वर्ग का यह बदला हुआ रूप और व्यवहार क्या कभी देखा जा सकता था , मतलब घर पर रहकर बर्तन मांजना, झाड़ू पोछा लगाना , सब्जी रोटी बनाना इत्यादि तो,आप इस का श्रेय लॉक डाउन को दे सकते हैं । महिला वर्ग के लिए तो यह सब एक स्वप्न मात्र ही रहा था । 
 
ऑफिस दुकानें, स्कूल कॉलेज सब बन्द है और भविष्य भी अनिश्चित है। घर पर काम वाली नहीं आ रही। सारे घर के कामकाज को अब घर के सदस्यों द्वारा ही किया जाना है, तो ऐसे में पुरुषों ने जो जिम्मेदारियों का भार अपनी पत्नी के साथ सांझा किया है, वह अविश्वनीय होने के साथ साथ प्रशंसनीय भी है । 
 
इतने लंबे समय के लिए यह सब जिम्मेदारियां स्वयं करते हुए अब तो पुरुष वर्ग को यह अहसास हो ही गया है कि घर के कामकाज , बच्चों को संभालना किसी स्त्री के लिए क्या मायने रखता है । अब शायद स्त्री वर्ग को यह उलाहना नहीं सुनने को मिलेगा कि तुम सारा दिन घर पर करती ही क्या हो !! 
 
घर के कामकाज, राशन पानी का खर्चा, बच्चों की पढाई, बच्चों की फरमाइशें, बूढ़े मां बाप की जिम्मेदारी, स्वयं की देखभाल इत्यादि इत्यादि - यह सूची बड़ी लम्बी है और अनगिनत काम हैं जो किसी गिनती में या पहचान में ही नहीं आते, एक औरत चुपचाप कैसे हंसी खुशी निभाती चली जाती है। 
 
कहते हैं न कि किसी काम को लगातार 21 दिनों तक करते रहने से उसकी आदत ही जाती है और यह आदत फिर जिम्मेदारी होकर कब दिनचर्या का हिस्सा हो जाती है, स्वयं को पता ही नहीं चलता। लॉक डॉउन के दौरान  पुरुष वर्ग की सोच में हुए इस बदलाव से समाज में एक नई जागरूकता आ जाने की संभावना है। 
 
सोच बदलेगी तो ही समाज बदलेगा ! 
- तरसेम कौर

ALSO READ: लॉक डाउन के साइड इफेक्ट्स- 2 : प्रकृति के नए रंग रूप

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

Pan Kulfi: मेहमानों को कर दें हैरान! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पान कुल्फी

अगला लेख