नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 25 मई 2024 (13:22 IST)
Benefits of planting Neem tree: नीम के पेड़ के तो सैंकड़ों फायदे हैं। इसे हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण पेड़ माना गया है। आयुर्वेद में भी नीम के पेड़ का खासा महत्व है। यह मंगलदेव या मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्येष्ठ माह में नीम का पेड़ लगाने से अश्‍वमेघ यज्ञ का फल मिलता है और कई गुना पुण्य मिलता है। जानिए नीम का पेड़ लगाने का महत्व और ज्योतिष अनुसार इसके फायदे। 
 
बरगद एक लगाइए, पीपल रोपें पांच।
घर-घर नीम लगाइए, यही पुरातन सांच।
विश्व ताप मिट जाए, होय हर जन मन गद गद।
धरती पर त्रिदेव हैं, नीम- पीपल और बरगद।
 
1. नीम की दातुन करते रहने से शनि और मंगल के दोष दूर होते हैं। नीम की दातुन करते रहने से दांत के बैक्टीरिया मर जाते हैं। अर्थात दांत और मसूड़ों में किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं रहते हैं। दांतों का कोई रोग नहीं होता है। नीम की दातुन करते रहने से सिर्फ दांत या मसूड़े ही नहीं आंखें, कान और मस्तिष्क भी सही रहते हैं। नियमित रूप से नीम का दातुन करने से चेहरे का तेज बढता हैं।
ALSO READ: Neem Puja vidhi: कैसे करें नीम के पेड़ की पूजा कि होगा मंगल दोष दूर
2. देवी और शक्ति की उपासना में नीम का प्रयोग किया जाता है। नीम की लकड़ी से हवन करने से शनि की शांति होती है।
 
3. नीम के पत्तों को जल में डालकर स्नान करने से केतु संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 
 
4. नीम की लड़की के बने पलंग पर सोने से त्वचा रोग दूर होते हैं। 
 
5. नीम के तेल और छाल के प्रयोग से कुष्ठ रोग दूर होता है। 
 
6. नीम की लड़की की माला धारण करने से शनि की पीड़ा समाप्त हो जाती है। 
ALSO READ: Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत
7. नीम के पत्तों का वन्दनवार लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं करती है।
 
8. यदि आपका जन्म उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है या आपकी राशि मकर या कुंभ राशि है तो नीम का पेड़ लगाने बहुत ही शुभफलदायी होगा।
 
9. आप अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ लगाएं और उसकी देखरेख करें। यह पेड़ साक्षात मंगलदेव हैं। इस पेड़ की सेवा करने से आपके जीवन में कभी भी अमंगल नहीं होगा।
 
10. जिस व्यक्ति को संकटों से मुक्ति पाना हो उसे घर के दक्षिण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए। 
 
11. नीम के वृक्ष को वायव्य कोण में लगाना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है। इससे धन और शत्रु संबंधी समस्या का निवारण होता है।
 
12. ज्योतिष में कहीं कहीं नीम का संबंध शनि और कहीं कहीं केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनों ही ग्रहों की शांति हेतु उचित दिशा में नीम का पेड़ लगाया जा सकता है।
ALSO READ: Mata lakshmi : माता लक्ष्मी ने क्यों लिया था एक बेर के पेड़ का स्वरूप, जानकर चौंक जाएंगे
13. मंगलवार को नीम के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार करें। इससे हनुमानजी की कृपा प्राप्त होगी। घर के पास नीम का पेड़ लगाने और नित्य इसमें जल अर्पित करने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है।
 
14. हाल ही में हुए शोधों से पता चला है कि नीम के नीचे प्रतिदिन आधा घंटा बैठने से किसी भी प्रकार का चर्म रोग नहीं होता। तुलसी और नीम के पत्ते खाने से किसी भी प्रकार का कैंसर नहीं होता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ganga Dussehra 2024: चार शुभ योग में मनाया जा रहा गंगा दशहरा, 5 चीजें दान करने से होगा बेहद शुभ

Ganga dussehra 2024 : मां गंगा की 3 रोचक पौराणिक कथाएं

Guru atichari 2025: गुरु के 3 गुना अतिचारी होने से 3 राशियों के दिन पलट जाएंगे, सफलता का आसमान छुएंगे

Shani Gochar 2025: शनि के मीन में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकेगी

Indian rivers: भारत में कितनी नदियां बहती हैं और कितनी संकट में हैं?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, जानिए 17 जून का दैनिक राशिफल

17 जून 2024 : आपका जन्मदिन

17 जून 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope 2024 : कैसा रहेगा मेष से मीन राशियों के लिए नया सप्ताह (जानें 17 से 23 जून)

Weekly Muhurat 2024 : 07 दिन के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें 17 से 23 जून का साप्ताहिक पंचांग कैलेंडर

अगला लेख