Hanuman Chalisa

दिवंगतों की इन चीजों का न करें इस्तेमाल, लग सकता है पितृ दोष

Webdunia
Pitra dosh ke karan: जब कोई आपका अपना इस दुनिया को छोड़कर चला जाता है तो वह अपने पीछे यादों के साथ ही कई और भी वस्तुएं छोड़कर जाता है। उनके जाने के बाद उनकी वस्तुओं से लगाव हो जाता है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार उनकी इन चीजों का उपयोग कतई नहीं करना चाहिए अन्यथा पितृदोष लगता है।
 
मृत व्यक्ति के कपड़े : मृत्यु के बाद दिवंगतों के कपड़े इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें किसी गरीब को दान में दे देना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सारे कपड़े किसी एक को ही दान न करें। ऐसी भी मान्यता है कि मृतकों को अपने कपड़े से लगाव होता है और यह भी कि कपड़ों में मृतकों की ऊर्जा और सुगंध रहती है।
 
जेवर या गहने : गरुड़ पुराण अनुसार मृतक के जेवर, गहने, आभूषण, अंगूठी, आदि का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। इनमें मृतकों की ऊर्जा समाई होती है, जिससे पितृ दोष लगता है। मृतकों की उक्त वस्तुओं को बेच देना चाहिए या यदि सोना चांदी आदि है तो उसकी जगह दूसरा ले लेना चाहिए। नहीं बेचना चाहते हैं तो गहने धारण करने से पूर्व उनकी शुद्धि पूजा अवश्य करनी चाहिए। 
 
घड़ी : यदि आपके दिवंगतों की हाथ घड़ी है तो उसका उपयोग नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि यह घड़ी बुरे समय की याद दिलाती रहेगी जिसके कारण आपके दिमाग में नकारात्मकता रहेगी। ऐसे में मृतक की घड़ी पहन ने से पितृ दोष लगता है अशुभ घटनाएं घटित होती हैं। इसलिए घड़ी को किसी को दान कर देना चाहिए। 
 
इसी प्रकार अन्य कोई वस्तु हो तो उसका उपयोग भी नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Guru Pushya Yoga benefits: गुरु-पुष्य योग में खरीदी करने के 5 बड़े फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मई, 2026)

21 May Birthday: आपको 21 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मृत आत्माओं से संपर्क करके रुथ मोंटगोमरी ने की भविष्वाणियां, कब होगी सच?

अगला लेख