भगवान श्रीहरि विष्णु के 10 प्रमुख अवतार...

राजश्री कासलीवाल
हिन्दू धर्म में विभिन्न देवताओं के अवतार की मान्यता है। भगवान श्रीहरि विष्‍णु ने धर्म की रक्षा हेतु हर काल में अवतार लिया। वैसे भगवान विष्णु के अनेक अवतार हुए हैं लेकिन उनमें 10 अवतार ऐसे हैं, जो प्रमुख रूप से स्थान पाते हैं। जिन्हें दशावतार कहा जाता हैं। आइए जानें विष्णु के 10 अवतार- 
 
1. मत्स्य अवतार- पृथ्वी के जलमग्न होने की स्थिति में भगवान विष्णु ने मछली का रूप धारण कर रक्षा की। 
 
2. कूर्म अवतार- समुद्र मंथन के समय मंदर पर्वत को भगवान विष्णु ने क्षीरसागर में अपने कवच पर संभाला था तथा उनकी सहायता से देवों एवं असुरों ने समुद्र मंथन करके 14 रत्नों की प्राप्ति की। अत: इसके लिए भगवान विष्‍णु को कूर्म अवतार लेना पड़ा था। 
 
3. वराह अवतार- पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने हिरण्याक्ष नामक राक्षस का वध किया था तथा पृथ्वी की रक्षा करने के लिए वराह अवतार धारण किया था। 
 
4. नृसिंह अवतार- भगवान श्रीहरि विष्णु ने नृसिंह रूप धारण कर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी जिसके लिए उन्हें हिरण्यकश्यप का वध करना पड़ा था। 
 
5. वामन अवतार- विष्णुजी ने वामन ब्राह्मण का रूप धरकर राजा बली से देवताओं की रक्षा की थी जिसके चलते उन्हें वामन अवतार रूप धारण करना पड़ा था। 
 
6. श्रीराम अवतार- भगवान श्रीहरि ने त्रेतायुग में पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अवतार धारण कर लंकाधिपति दशानन रावण का वध किया था और दुनिया को असत्य पर विजय की जीत सत्य को दर्शाकर रावण का नाश किया। 
 
7. कृष्ण अवतार- श्रीहरि विष्णु ने द्वापर युग में कृष्णावतार रूप में जन्म लेकर कंस का वध किया तथा प्रजा की रक्षा करके धर्म को स्थापित किया। 
 
8. परशुराम अवतार- विष्णु जी ने परशुराम अवतार लेकर अत्याचारी हैहयवंशी क्षत्रिय वंशियों से 36 बार युद्ध किया था और 36 बार ही उनका नाश कर दिया था।
 
9. बुद्ध अवतार- बुद्ध को विष्णु का एक अवतार भी माना है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि बुद्ध अवतार थे या नहीं थे इस पर विवाद है।
 
10. कल्कि अवतार- ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु भविष्य में कलियुग के अंत में कल्कि अवतार में आएंगे और पापियों का अंत करके लोगों के दु:खों का निदान करेंगे।

ALSO READ: विष्णुजी को प्रिय है 'श्री नारायण स्तोत्र', यह पाठ करता है सभी मनोकामनाएं पूर्ण, अवश्य पढ़ें...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख