क्या भगवान की पीठ को प्रणाम करने से नष्ट हो जाते हैं पुण्य, जानिए सच

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (18:30 IST)
Mandir Parikrama : मंदिर में परिक्रमा करते वक्त मूर्ति के की पीठ को भी भी लोग प्राणाम करते हैं। यानी जो मूर्ति स्थापित है उसके पीछे की जो दीवार है, लोग परिक्रमा करते वक्त उस दीवार के पीछले हिस्से पर ओम या स्वास्त्कि बनाकर उसकी भी पूजा करने लगे हैं। क्या किसी देवी या देवता की पीठ को प्राणाम करना उचित है और क्या इससे पुष्ट कर्म नष्ट हो जाते हैं?
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में कथावाचन पंडित मिश्रा का हवाला देकर कहा जा रहा है कि ऐसा करने से पुण्य और सत्कर्मों का नाश हो जाता है। कहा जा रहा है कि इसका प्रसंग भागवत कथा में है।
 
यह महाभारत काल की बात है जबकि कालयवन नामक एक मायावी ने जरासंध के कहने पर श्रीकृष्‍ण को युद्ध की चुनौती दी थी। कालयवन एक सत्कर्मी व्यक्ति था। कहते हैं कि श्रीकृष्‍ण इस मायावी का वध करने के पूर्व इसके समस्त सत्कर्मों को नष्ट करना चाहते थे। ऐसे करने से सिर्फ पाप कर्म ही शेष रह जाते हैं। सिर्फ पाप कर्म के शेष रह जाने से व्यक्ति जल्द ही मौत के करीब पहुंच जाता है।
 
कहते हैं कि इसीलिए श्री कृष्ण मैदान छोड़कर भागने लग गए और उनके पीछे पीछे पीछे कालयवन भी भागने लगा। इससे उस मायावी को श्रीकृष्ण की पीठ दिखाई देती रही और उसके सत्कर्मों का नाश हो हो गया और वह वरदान प्राप्त मुचकुंद ऋषि के देखे जाने ही ही जलकर भस्म हो गया।
 
हालांकि इस विषय पर अभी भी शोध करने की जरूरत है क्योंकि देवी या देवताओं की परिक्रमा का प्रचलन प्राचीनकाल से ही रहा है और इस परिक्रमा के दौरान उनकी पीठ देखना स्वाभाविक प्रक्रिया है। हालांकि दीवार के बीच में आने से किसी भी देवी या देवता की पीठ नहीं दिखाई देती परंतु पीठ को प्रणाम करना या उसकी पूजा करना उचित नहीं माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

11 जून 2025 : आपका जन्मदिन

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

हनुमानजी की इन 5 तरीकों से भक्ति करने से दूर होगा गृह कलेश

11 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

अगला लेख