Dharma Sangrah

देव संस्कृति विवि एवं शांतिकुंज पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, अध्ययन केंद्र का किया अवलोकन

एन. पांडेय
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (23:59 IST)
देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव बलदाऊ देवांगन ने राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत-अभिनन्दन किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मृत्युंजय सभागार में राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं उच्च शिक्षामंत्री के साथ देसंविवि के प्रमुख पदाधिकारियों एवं आचार्यों ने ग्रुप फोटो भी कराई।

इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने राष्ट्रपति को शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के गायत्री प्रतिमा स्मृति चिन्ह, गंगाजल, देसंविवि स्वावलंबन विभाग निर्मित जूट बैग एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित सार्वभौम प्रज्ञा योग मार्गदर्शिका भेंट की।

तत्पश्चात् राष्ट्रपति ने देसंविवि के प्रांगण में स्मृति स्वरूप रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया। राष्ट्रपति ने प्रज्ञेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। यहां विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चारण कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।

राष्ट्रपति ने भारत एवं बाल्टिक देशों के संबंधों की मधुरता एवं मजबूती बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित एशिया का प्रथम बाल्टिक सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र का अवलोकन करते हुए इसके माध्यम से किए जा रहे प्रयासों और अनुसंधानों की प्रशंसा की।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान यहां के मूल्यपरक शिक्षण प्रणाली, वैज्ञानिक अध्यात्मवाद, योग-आयुर्वेद, अनुसंधान, स्वावलंबन एवं विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों का राष्ट्रपति ने अवलोकन करते हुए विवि द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रपति इसके बाद गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। शांतिकुंज में उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के पवित्र पावन कक्ष का दर्शन किया जहां आचार्य श्री ने विश्व मानवता के लिए साधना एवं साहित्य सृजन का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया था।

युगऋषि द्वारा 1926 से प्रज्‍ज्‍वलित अखंड दीपक के दर्शन किए, जिसके समक्ष युगऋषि ने गायत्री महामंत्र के 24-24 लाख के 24 महापुरश्चरण 24 साल तक अनवरत संपन्‍न किए। यह अखंड दीपक गायत्री परिजनों के श्रद्धा का केंद्र हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

UP के डेयरी उत्पादों का निर्यात बढ़ा 10%, योगी सरकार की नीतियों से पशुपालकों की आय में बड़ा इजाफा

गुजरात में बड़ा बदलाव: PNG है तो LPG नहीं, होटल-रेस्टोरेंट के गैस कोटे में भारी कटौती

उमरेठ विधानसभा उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, जानें कब होगा मतदान

काबुल में तबाही का दावा: 400 मौतें, अस्पताल पर हमले को लेकर पाकिस्तान-तालिबान में टकराव

LIVE: पाकिस्तान के रावलपिंडी में जोरदार धमाका

अगला लेख