भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र

WD Feature Desk
सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (12:06 IST)
Vishwakarma Jayanti 2025: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ब्रह्मांड के रचयिता भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती इस वर्ष सोमवार, 10 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को विश्वकर्मा जी के पूजन का विशेष महत्व है। भगवान विश्वकर्मा जी को देवताओं का शिल्पी माना गया है। उन्होंने ब्रह्मांड की हर वस्तु की रचना की है। उन्होंने कई नगर, अस्त्र शस्त्र सहित कई बड़े मंदिरों और महलों का निर्माण भी किया है। 
 
पूजा का महत्व: मान्यतानुसार यदि पूरे विधि-विधानपूर्वक इनकी पूजा की जाए तो जीवन के तमाम कष्ट समाप्त होते हैं, व्यापार में आने वाली कठिनाइयां दूर होकर घर में हमेशा धन-संपदा का वास रहता है।  
 
पूजा का शुभ मुहूर्त:
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:58 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:26 से 03:10 तक।
अमृत काल: दोपहर 03:36 से शाम 05:12 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:05 से 06:31 तक।
 
भगवान विश्‍वकर्मा पूजा विधि- Vishwakarma Jayanti Puja Vidhi 
 
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें।
- पूजा स्थान को साफ करके प्रतिमा रखें।
- हाथ में पुष्म, और अक्षत लेकर ध्यान लगाएं।
- भगवान को भोग लगाएं।
- विधिपूर्वक आरती उतारें।
- अपने औजारों और यंत्र की पूजा कर हवन करें।
- मंत्र ॐ आधार शक्तपे नम:, ॐ कूमयि नम:, ॐ अनंतम नम:, ॐ पृथिव्यै नम:।
 
पुराणों में विश्वकर्मा के पांच अवतारों का वर्णन मिलता है- 1.विराट विश्वकर्मा- सृष्टि के रचयिता, 2.धर्मवंशी विश्वकर्मा- महान् शिल्प विज्ञान विधाता और प्रभात पुत्र, 3.अंगिरावंशी विश्वकर्मा- आदि विज्ञान विधाता वसु पुत्र, 4.सुधन्वा विश्वकर्म- महान् शिल्पाचार्य विज्ञान जन्मदाता अथवी ऋषि के पौत्र और 5.भृंगुवंशी विश्वकर्मा- उत्कृष्ट शिल्प विज्ञानाचार्य (शुक्राचार्य के पौत्र)।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

11 जून 2025 : आपका जन्मदिन

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

हनुमानजी की इन 5 तरीकों से भक्ति करने से दूर होगा गृह कलेश

11 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

अगला लेख