जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर?

WD Feature Desk
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (08:40 IST)
Ekadashi puja 2025: धार्मिक मान्यतानुसार जया और विजया एकादशी दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनका व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ये दोनों एकादशियां मिलकर एकादशी के धार्मिक महत्व को और बढ़ा देती हैं। इस वर्ष जया एकादशी तारीख फरवरी 8, 2025, शनिवार को माघ शुक्ल एकादशी को मनाई जा रही है तथा विजया एकादशी फरवरी 24, 2025, सोमवार, फाल्गुन कृष्ण एकादशी के दिन पड़ रही है।ALSO READ: Weekly Horoscope: कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह, जानें एक क्लिक पर साप्ताहिक राशिफल (27 जनवरी से 02 फरवरी)
 
जया और विजया एकादशी, दोनों ही हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं और भगवान विष्णु को समर्पित हैं। ये दोनों एकादशियां लगातार आती हैं और इनका धार्मिक महत्व भी काफी अधिक है। हालांकि, इन दोनों एकादशियों में कुछ अंतर भी हैं।
 
जया एकादशी
- जया एकादशी माघ मास के शुक्ल पक्ष में आती है।
- जया एकादशी का व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- मान्यतानुसार इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।
 
विजया एकादशी
- विजया एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है।
- विजया एकादशी का व्रत करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सफलता और हर क्षेत्र में विजय मिलती है।
- इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ शंख-चक्र का भी पूजन किया जाता है। अत: विजया एकादशी की अधिक विशेषताएं भी हैं।
 
जया और विजया एकादशी में अंतर : यह एकादशी पहली माघ मास के शुक्ल पक्ष में दूसरी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष पड़ती है। जया एकादशी के महत्व के अनुसार यह पाप मोचन और मोक्ष की प्राप्ति मान्यता प्राप्त है तथा इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तथा विजया एकादशी विघ्न दूर करने और चारों दिशाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक महत्वपूर्ण है तथा इस दिन भगवान विष्णु नारायण और शंखचक्र का पूजन करना विशेष महत्व रखता है।ALSO READ: क्या हैं महामंडलेश्वर बनने के नियम और योग्यता, किस परीक्षा से गुजरने के बाद मिलता है ये पद?
 
व्रत करने की विधि
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
भगवान विष्णु की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें।
पूरे दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखें।
रात्रि जागरण: रात को जागरण करें और भगवान का ध्यान करें।
इस दिन जरूरतमंदों को दान करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: फरवरी 2025 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि विशेष : शिव पूजा विधि, जानें 16 चरणों में

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों के दर्शन अवश्य करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में 123 दिन के लिए गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर?

Aaj Ka Rashifal: 08 फरवरी 2025 का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपना राशिफल

08 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

08 फरवरी 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Valentine Day Astrology: इस वेलेंटाइन डे पर पहनें राशिनुसार ये रंग, प्रेम जीवन में होगा चमत्कार

अगला लेख