Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

WD Feature Desk
बुधवार, 15 मई 2024 (18:36 IST)
Tulsi Puja for money: हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा होता है, जिसकी प्रतिदिन पूजा करते हैं। यह बहुत ही पवित्र पौधा होता है। इसकी देखभाल भी उसी तरीके से की जाती है अन्यथा यह मुरझा जाता है। यह पौधा माता लक्ष्मी का साक्षात रूप ही होता है। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु को यह बहुत प्रिय है। यदि तुलसी पर आप 4 चीज अर्पित करेंगे तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में सुख समृद्धि के भंडार भर देगी।
ALSO READ: Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें
1. घी का दीपकर करें अर्पित : मां तुलसी के पास घी का दीपक प्रज्वलित करें। माता तुलसी इससे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देगी और उनके आशीर्वाद से आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा।
 
2. गन्ने का रस : तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
 
3. कच्चा दूध : तुलसी के पौधे पर गुरुवार और शुक्रवार के दिन गाय का कच्चा दूध अर्पित करना भी शुभ होता है। 
4. सुहाग का सामान : मां तुलसी पर सुहाग का सामान भी अर्पित करते हैं। उन्हें चुनरी ओढ़ाएं और हल्दी, कंकू और गंध अर्पित करें।
ALSO READ: 12 powerful names of lakshmi: धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम
5. तांबे का जल : माता तुलसी को जब भी जल अर्पित करें तो पहले उस जल को कुछ घंटों के लिए तांबे के लोटे में रखें। उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर उस जल को अर्पित करें। पौधे पर कच्चा दूध या गन्ने का रस लगा हो तो उसे जल अर्पण करने निकाल दें।
 
नियम : माता तुलसी को रविवार और एकादशी के दिन किसी भी प्रकार से कुछ भी अर्पण नहीं करना चाहिए। सिर्फ दीपदान कर सकते हैं क्योंकि इस दिन मां तुलसी उपवास रखती हैं। खरमास के दिनों में जल अर्पण कर सकते हैं बाकि अन्य किसी भी प्रकार की वस्तुओं का अर्पण न करें। यदि आप लक्ष्मी-नारायण जी की अपार कृपा प्राप्त करने की चाहत रखते हैं और अपने घर में धन-समृद्धि को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो तुलसी के पौधे की अच्‍छे से देखभाल करें और उनकी नित्य पूजा करें। पूजा करते वक्त या कई चीज अर्पण करते वक्त 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप जरूर करें। 
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व

26 जून से प्रारंभ होगी गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना के मुहूर्त, कैसे करें देवी आराधना और लग्नानुसार फल

पंचांग में पहले से ही लिखी थी प्लेन क्रैश की भविष्यवाणी, वायरल पंचांग में और क्या लिखा है?

योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व?

पुरी में क्यों होती है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति की पूजा, जानिए ये गूढ़ रहस्य

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के आज चमकेंगे सितारे, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 19 जून का राशिफल

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

19 जून 2025 : आपका जन्मदिन

19 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

गुरुवार को जरूर करें नमक के ये 3 उपाय, पैसों की कमी हो जाएगी दूर, घर में बनी रहेगी सुख शांति

अगला लेख