FIH ने वीडियो रीलीज कर राउरकेला स्टेडियम को घोषित किया विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (16:21 IST)
राउरकेला: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि नया बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है और इसे ‘वर्क ऑफ आर्ट’ (कलाकृति) करार दिया।
 
एफआईएच द्वारा पीटीआई को की गयी इस पुष्टि से इस 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ जो ओडिशा सरकार द्वारा इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम का दावा करने के बाद शुरू हुआ था।
 
भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बने इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बैठने की क्षमता को देखते हुए सबसे बड़ा स्टेडयम था।
 
लेकिन भाजपा विधायक शंकर ओराम ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है।
 
एफआईएच ने कहा कि राउरकेला का यह स्टेडियम निश्चित रूप से बैठने की क्षमता वाला सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है।एफआईएच ने एक ईमेल में कहा, ‘‘यह स्टेडियम वास्तुकला की दृष्टि से ही नहीं बल्कि कला की दृष्टि से भी और बैठने की क्षमता के लिहाज से भी दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। ’’
<

Welcome to Rourkela for FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023, home of the Birsa Munda Hockey Stadium that can seat over 20,000 fans & is not only a work of art in terms of architecture but also the largest all-seater hockey-specific arena in the world. #HWC2023 @TheHockeyIndia pic.twitter.com/5XlEq0PG41

— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 13, 2023 >
विश्व कप के मैच स्टेडियम के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही शुरू हुए जबकि इस पर किसी भी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या मैच की मेजबानी नहीं की गयी।विश्व संस्था ने इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि उसे विश्व कप के लिये स्टेडियम के तैयार होने में कोई संशय नहीं था।
 
एफआईएच के वरिष्ठ संचार मैनेजर निकोलस मेंगोट ने कहा, ‘‘हम विश्व कप के आयोजन के संबंध में हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के लगातार संपर्क में थे और हमें राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के तैयारी के संबंध में कोई चिंता नहीं थी। ’’दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है।(भाषा) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया