World Cup की शानदार मेजबानी के लिये Hockey India को मिला सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (14:38 IST)
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया को एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला की शानदार मेजबानी के लिये गुरुवार को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा सर्वश्रेष्ठ आयोजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ सम्मेलन के दौरान स्वीकार किया।

डॉ टिर्की ने कहा, "हमारा प्रयास माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी हितधारकों और इस कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिये एक साथ काम करने वाले कई लोगों के निरंतर समर्थन और दृष्टि के बिना संभव नहीं था।"

गौरतलब है कि पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में किया गया जहां दुनियाभर की 16 टीमों ने विश्व चैंपियन बनने के लिये अपनी दावेदारी पेश की। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम ने पहले पुरुष विश्व कप 2018 की मेजबानी की थी, हालांकि राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एक ओलंपिक शैली का हॉकी गांव भी है जहां भाग लेने वाली टीमों को ठहराया गया। एथलीटों के लिये सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिये वैश्विक मानकों के साथ ऑन-फील्ड एक्शन के त्रुटिहीन आयोजन के अलावा हॉकी इंडिया ने ओडिशा सरकार के अद्वितीय समर्थन के साथ दर्शकों का मन-मोहने वाले भी कई कार्यक्रम किये, जिसमें सिनेमा जगत के सितारों से सजा उद्घाटन समारोह शामिल था। बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह, दिशा पटानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित के-पॉप बैंड ब्लैकस्वान के प्रदर्शन ने ओडिशा आने वाले वैश्विक हॉकी प्रशंसकों के लिये हॉकी उत्सव को और अधिक यादगार बना दिया।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख