INDvsNZ क्रिकेट के बाद अब न्यूजीलैंड ने हॉकी के विश्वकप में भी भारत को बाहर निकालना शुरु कर दिया, ऐसे हुए ट्वीट्स

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (14:03 IST)
गौरतलब है कि आईसीसी के क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को कई बार बाहर का रास्ता दिखाया है। लेकिन कल जब 12वीं रैंक की न्यूजीलैंड टीम ने 6वीं रैंक की भारतीय हॉकी टीम को भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जा रहे हॉकी विश्वकप में दूसरे पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हराकर बाहर किया तो खेल प्रेमियों ने ट्विटर पर कहना शुरु कर दिया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाद अब हॉकी के विश्वकप में भी हमारे पीछे पड़ गई है।
<

Ye NZ Gand ka foda ho gya hai isko map se hi gayab krne ka time aa gya hai. #INDvsNZ #HockeyWorldCup pic.twitter.com/zmZtAaasQ9

— Cricket Critics (@Cricket4critics) January 23, 2023 > <

Indian fans right now #INDvsNZ #HockeyWorldCup2023 #HockeyWorldCup pic.twitter.com/aTFnDfQWIB

< — RVCJ Media (@RVCJ_FB) January 22, 2023 > <

New Zealand a country having population less than my district and beat a 1.4B population country every time in big tournaments... What we r doing wrong
No trophy since a Decade in cricket @ianuragthakur#INDvsNZ#HockeyWorldCup2023 pic.twitter.com/GEGkDD4tWZ

< — वीर प्रताप सिंह  (@kumarveer2022) January 22, 2023 > <

New Zealand can't let us fking enjoy any sport, even hockey. #HWC2023

< — Silly Point (@FarziCricketer) January 22, 2023 > <

Indian cricket team to Hockey team #HWC2023 pic.twitter.com/jO30eRL5Ht

< — mon (@4sacinom) January 22, 2023 >
1999 वनडे विश्वकप में सुपर सिक्स में किया बाहर 
 
इंग्लैंड में खेले गए 1999 विश्वकप के सुपर सिक्स मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा कर उनके विश्वकप के सफर का अंत कर दिया था। विश्वकप 99 में सुपर सिक्स का मैच जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी था। यह मैच हार कर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। 
 
इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के प्रमुख तीन बल्लेबाज ( सचिन, सौरव , द्रविड़) कुछ खास न कर सके और जल्द आउट हो गए। कीवी स्विंग गेंदबाजी के सामने भारत जैसे तैसे करके अजय जड़ेजा के 76 रनों की मदद से 251 रन तक पहुचा। यह ऐसी पिच पर एक अच्छा स्कोर माना जा रहा था।
 
लेकिन भारतीय गेंदबाजो ने निराश किया। बीच बीच में विकटे जरुर गिरते रहे लेकिन कीवी बल्लेबाजों पर कभी भी रन गति का दबाव नहीं आया। दो ओवर रहते न्यूजीलैंड यह मैच जीत गया और भारत विश्वकप 1999 से बाहर हो गया। 

दादा पर भारी पड़ा कैर्न्स का शतक
 
साल 2000 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना पायी थी। सामने थी न्यूजीलैंड जिसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 
 
केन्या के जिमखाना कल्ब ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भारत 141 पर बिना विकेट खोए 300 रनों के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था कि अचानक सचिन और द्रविड़ के रन आउट के बाद भारत की पारी पटरी से उतर गई। शतकवीर सौरव गांगुली (117 रन)  भी अंतिम ओवर में चलते बने। इसके बावजूद भारत 264 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दे पाया। 
 
गेंदबाजी में भी भारत ने अच्छी शुरुआत की 37 रनों पर दोनों कीवी ओपनर आउट हो चुके थे। यही नहीं न्यूजीलैंड एक वक्त पर 136 रनों पर 5 विकेट खो चुका था। लेकिन इसके बाद क्रिस कैर्न्स और क्रिस हैरिस के बीच शतकीय साझेदारी ने मैच भारत से छीन लिया और न्यूजीलैंड 4 विकेट से फाइनल जीतने में सफल हुआ। 
 
2019 के सेमीफाइनल में केन भारी पड़े कोहली पर 
 
रवींद्र जडेजा की आकर्षक पारी के बावजूद भारत को शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण विश्व कप सेमीफाइनल में  न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका क्रिकेट विश्वकप 2019 में सफर भी समाप्त हो गया था। न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचा था।
 
बारिश से बाधित इस सेमीफाइनल मैच में भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य था लेकिन शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया तथा जडेजा (59 गेंदों पर 74) और महेंद्र सिंह धोनी (72 गेंदों पर 50) ने सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर मैच को आखिर तक जीवंत बनाए रखा। 
 
भारत ने हालांकि दबाव में आखिरी 4 विकेट 13 रन के अंदर गंवा दिए और इस तरह से न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। भारत 49.3 ओवर में 221 रन पर सिमटा।

WTC Final में दी हार और टी-20 विश्वकप से किया बाहर
 
केन विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल आठ विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने 55 ओवर के खेल में 139 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।इसके कुछ महीने बाद ही न्यूजीलैंड ने इस ही साल खेले गए टी-20 विश्वकप में भारत को 8 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया था।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया