होली के रंग फागुन के संग

Webdunia
holi festival

- जयमाला
 
देश में वसंत का मौसम अपनी पूरी जवानी पर है। समूची सृष्टि में एक लालिमा-सी छा गई है, वृक्षों पर बहार है, पीले पर्णों का स्थान अब नए कोमल पर्णों ने ले लिया है। वसंत के आते ही लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है और फागुन के आते-आते तो सभी मस्ती में बौरा जाते हैं।
 
इस ऋतु में सभी एक मस्ती भरे त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। वह त्योहार है होली - जो संग लाता है रंगों की डोली। होली! जो इसी ऋतु में हर वर्ष फागुनी पूर्णिमा को व दूसरे दिन धुलेंडी के रूप में देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
 
मूलतः होली का त्योहार नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। इस त्योहार से कई कथाएँ जुड़ी हैं। एक पौराणिक कथा भक्त प्रहलाद से जुडी हुई है, जो कि दुष्ट राजा हिरण्यकश्यप का पुत्र था। प्रहलाद भगवान विष्णु के भक्त थे। हिरण्यकश्यप के बार-बार मना करने पर भी उन्होंने भक्ति करना नहीं छोड़ी तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को मारने का आदेश दिया।
 
देश में वसंत का मौसम अपनी पूरी जवानी पर है। समूची सृष्टि में एक लालिमा-सी छा गई है, वृक्षों पर बहार है, पीले पर्णों का स्थान अब नए कोमल पर्णों ने ले लिया है। वसंत के आते ही लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है।      
 
होलिका को वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती, इसलिए वह भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई परंतु भक्त प्रहलाद तो अपनी भक्ति के कारण बच गए और जलती हुई होलिका अपने किए पर माफी माँगती और पछताती अग्नि में भस्मीभूत हो गई। बस तभी से होली की पूजा की जाती है।
 
यह त्योहार कृष्ण और राधा के अमर-प्रेम से भी जुड़ा हुआ है। एक दिन कृष्ण ने माता यशोदा से पूछा- राधा तो इतनी गोरी है पर मैं इतना काला क्यों हूँ? जवाब में माता यशोदा ने कृष्ण से कहा, 'राधा के चेहरे पर रंग लगा दो, फिर देखो राधा का रंग भी बदल जाएगा।'
 
होली से जुड़ी हुई एक और वस्तु है - भाँग, जो कि होली का पर्याय बन चुकी है। इस दिन लोग बड़े ही मजे से भाँग पीते हैं और होली का लुत्फ उठाते हैं। बच्चे, बूढ़े सभी होली के रंग-बिरंगी रंगों में रंगकर, राग-द्वेष भूलकर, धर्म-जात का भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हुए कहते हैं - 'बुरा न मानो होली है'।
 
इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, मिठाई खाते हैं और रंगों से सराबोर हो इस त्योहार का मजा लेते हैं। भारत के कई प्रदेशों में रंगों के अलावा लोकनृत्य व लोकसंगीत को भी इस त्योहार पर महत्व दिया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

अगला लेख