Festival Posters

कैसे मनाएं होली, धुलेंडी से रंगपंचमी तक..., जानिए 13 विशेष बातें...

Webdunia
होली के त्योहार पर मुख्यतः पांच दिन (प्रतिपदा से पंचमी तक) चलने वाले इस त्योहार का सूत्र वाक्य है- प्रेम, उल्लास, एकता और भाईचारा।
 

 

 
* होलिका दहन के पश्चात्‌ प्रतिपदा को अर्थात् धुलेंडी को भगवान का पूजन कर माता-पिता से भी आशीर्वाद लेना चाहिए।


* रंग, अबीर, गुलाल लेकर सभी दोस्तों को एक जगह मिलना चाहिए।

* ढोलक अथवा मृदंग की व्यवस्था करना चाहिए।

* फिर टोली बनाकर गाते-बजाते चल समारोह निकाला जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें... 
 
होली पर आजमाएं 5 मनभावन व्यंजन, पढ़ें सरल विधियां
 
मनपसंद फ्रूट्स का फ्रेश मॉकटेल
 

 

 


* इस दौरान मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर उन्हें भी समारोह में शामिल करना चाहिए।

* चल समारोह के दौरान चुटकुलों, हास्य गीतों, पैरोडियों, अजीब स्वांग धारण कर ठिठोली करते हुए आनंद और उल्लास का वातावरण बनाया जाता है।

* शाम को पुनः स्नान कर भगवान के दर्शन कर माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए।

* द्वितीया, तृतीया और चतुर्थी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने तथा मिठाई खाने-खिलाने के दिन होते हैं।


यह भी पढ़ें...  
मनभावन कूल-कूल ऑरेंज आइसक्रीम
 
 

 

* पंचमी अर्थात् रंगपंचमी को फिर वही किया जाता है, जैसा कि प्रतिपदा अर्थात् धुलेंडी को किया था। 

* कुछ क्षेत्रों में रंगपंचमी का त्योहार ज्यादा जोर-शोर से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग मिलकर समूह 'गेर' बनाते हैं और फिर हुड़दंग मचाते हुए चल समारोह के रूप में गेर निकालते हैं।

* इन दिनों में दोस्तों या बराबरी वालों को हास्य से भरपूर टाइटल देकर मन गुदगुदाया जा सकता है।

* इन पांच दिनों में दुश्मन के घर जाकर, उससे गले मिलकर, गिले-शिकवे दूर कर उनके साथ भी होली खेली जाती है और उनके लिए भी मंगल कामनाएं की जाती हैं।

* बदलते दौर में मोबाइल पर शुभकामना संदेश, होली के चटपटे चुटकुले और होली की रंगबिरंगी फोटो भेजने का चलन बहुत बढ़ा है। इस दौरान यह ध्यान रखने योग्य बात है कि होली के इस पावन त्योहार को हंसी-खुशी मनाएं। मोबाइल पर होली से संबंधित संदेश आदि भेजते समय यह भी ध्यान रखें कि आपके कारण किसी का मन को कभी भी दुख न पहुंचे। 

होली के इस पावन पर्व की आपको ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं।  
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

मंगल 2027 तक नरेंद्र मोदी को देगा मजबूती, इसके बाद इस नेता का होगा उदय

Yashoda Jayanti 20026: कब है यशोदा जयंती 6 या 7 फरवरी, जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

रौद्र संवत्सर में इस बार हिंदू वर्ष होगा 13 माह का, 5 राशियों के लिए बनेगा अपराजेय योग

शुक्रवार के खास 5 उपाय, धन संबंधी परेशानी करेंगे दूर

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?