इस बार होली पर भद्रा का साया, 10 घंटे तक रहेगा असर

Webdunia
होली पर सुबह 10.46 से रात्रि 8.46 तक करीब 10 घंटे भद्रा रहेगी। इस दौरान पूजन आदि शुभ कार्य निषेध माने जाते हैं।
 
फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर 20 मार्च को होलिका का पूजन होगा। इस बार होली पर सुबह 10.46 से रात्रि 8.46 तक करीब 10 घंटे भद्रा रहेगी। शास्त्रीय मान्यता में भद्रा के दौरान पूजन आदि शुभ कार्य निषेध माने गए हैं।
 
लेकिन मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार यदि भद्रा में पूजन काल के समय उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा तथा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से कोई भी एक नक्षत्र हो तो भद्रा का दोष नहीं लगता है। होली पर गोधूलि बेला में पूजन के समय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की साक्षी रहेगी। इस कारण भद्रा का दोष नहीं लगेगा। महिलाएं संध्या काल में होलिका पूजन कर सकती हैं।
 
भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास में प्रमुख त्योहार पर आने वाली भद्रा का वास मृत्यु लोक में रहता है। चंद्र राशि के अनुसार भी भद्रा को देखें तो सिंह राशि के चंद्रमा में भी भद्रा का वास पृथ्वी पर बताया गया है। भूलोक पर रहने वाली भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। हालांकि शास्त्र में इसका हल बताया गया है।
 
मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार भद्रा में पूजन के समय यदि उत्तराषाढ़ा, उत्तराफाल्गुनी तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र हो तो तो शुभ कार्य करने में भद्रा का दोष नहीं लगता है। इस बार होली पर शाम 4.22 से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसलिए संध्या काल में होलिका पूजन किया जा सकता है। हालांकि पूर्णत: निर्दोष मुहूर्त की मान्यता रखने वाले श्रद्धालु रात्रि नौ बजे बाद पूजा करें। इस मुहूर्त में होलिका पूजन धन धान्य देने वाला रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अगला लेख