रंगों का पर्व होली, जानिए क्या करें, क्या न करें

Webdunia
त्योहारों का मजा तो सभी लेते हैं, उस पर फेस्टिवल यदि होली जैसा मजेदार और सो थ्रिलिंग, एक्साइटिंग हो तो क्या कहने...। इसीलिए हमारे यूथ इस फेस्टिवल को बड़े ही जोर-शोर से सेलिब्रेट करते हैं, किसी भी धूम-धड़ाके में कमी नहीं रहने देते...
 
कलर्स का हमारे जीवन में खास महत्व है। कलर्स न हो तो जीवन किसी 'ब्लैक एंड व्हाइट' फिल्म जैसा बेरंग हो जाएगा। कलर हमारी पर्सनेलिटी, मेंटेलिटी और ग्रोथ पर भी पूरा प्रभाव डालते हैं। तो आइए बात करें होली के कलर्स और हमारी राशियों की... यह भी जानें कि वर्तमान ग्रह गोचर के चलते किस राशि के लिए क्या 'डूज एंड डोंट्‍स' हैं।
 
1. मेष राशि : राशि स्वामी मंगल यानी मार्स नीच का है अत: आप होली खेलने में रेड-ऑरेंज कलर्स का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा, स्वास्थ्‍य लाभ देगा। गुस्सा न करें।
 
2. वृषभ राशि : राशि स्वामी शुक्र यानी वीनस अभी उदय हुआ है अत: होली खेलने में पिंक, रेड या इन्हीं से मिलते-जुलते कलर्स का प्रयोग करें। मावे या दूध से बनी स्वीट्‍स अवश्य खाएं।
 
3. मिथुन : राशि स्वामी बुध ठीक स्थिति में है। ग्रीन, येलो या इन्हीं से मिलते-जुलते कलर्स से होली खेलें। गौमाता को ग्रीन कलर का टीका लगाएँ।
 
4. कर्क : भावुकता पर नियंत्रण पाने के लिए होली व्हाइट या क्रीम रंग से ही खेलें। ब्लैक-ब्ल्यू कलर्स का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
5. सिंह : राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। केवल ऑरेंज, गोल्डन और येलो कलर्स से होली खेलें। बहुत ठंडे पानी से बचें।
 
6. कन्या : राशि पर शनि विद्यमान हैं। होली खेलने में नीले, हरे, भूरे रंग का प्रयोग बेहतर होगा। ब्लैक-स्लेटी रंग से बचें। ज्यादा धमा-चौकड़ी न करें।
 
7. तुला : राशि स्वामी शुक्र यानी वीनस उदय हो गया है, चढ़ती साढ़ेसाती का भी प्रभाव है। पिंक, ग्रीन, व्हाइट, स्लेटी रंग का इस्तेमाल करें। दूध का प्रयोग करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
 
8. वृश्चिक : राशि स्वामी मंगल यानी मार्स नीचस्थ हैं। रेड-येलो-ग्रीन रंग मिलाकर होली खेलें। चोट-चपेट से बचें। अधिक ठंडे पानी से परहेज करें।
 
9. धनु : राशि स्वामी बृहस्पति पराक्रम में, शनि की राशि में है। येलो, ब्ल्यू, लाइट ऑरेंज कलर आपके लिए उपयुक्त होगा। येलो स्वीट्‍स अवश्य खाएँ।
 
10. मकर : ब्लैक, डार्क ब्ल्यू, स्लेटी रंग आपके लिए उपयुक्त होगा। त्वचा की खराश हो तो सावधानी रखें। कूदने-फाँदने से बचें।
 
11. कुंभ : राशि में गुरु यानी ज्यूपिटर विद्यमान है। आपके लिए स्काई ब्ल्यू, फिरोजी, येलो रंग लाभदायक है। मीठी वस्तुएँ खाने में सावधानी रखें। एसिडिटी न हो, ये भी ध्यान रखें।
 
12. मीन : मानसिक स्थिरता और स्वास्थ्‍य की समस्याओं को हल करने के लिए ऑरेंज, येलो और बैंगनी रंग का अधिक इस्तेमाल करें।
 
विशेष : ग्रह गोचर के अनुसार सभी राशि के टीनएजर्स को ठंडे पानी से, अधिक मीठे भोजन से, उछलकूद व रिस्क लेने से तथा नशे आदि से परहेज रखना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Vaishakha amavasya : वैशाख अमावस्या पर स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्त

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Varuthini ekadashi: वरुथिनी एकादशी का व्रत तोड़ने का समय क्या है?

Guru asta 2024 : गुरु हो रहा है अस्त, 4 राशियों के पर्स में नहीं रहेगा पैसा, कर्ज की आ सकती है नौबत

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा

कालाष्टमी 2024: कैसे करें वैशाख अष्टमी पर कालभैरव का पूजन, जानें विधि और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 01 मई: 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है माह का पहला दिन

अगला लेख