shiv chalisa

होली पूजा की थाल कैसी होना चाहिए, क्या-क्या सामग्री रखें

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (04:09 IST)
Holi 2022 : 17 मार्च 2022 गुरुवार को रात में होलिका दहन होगा। होलिका दहन के पहले होलिका की पूजा की जाती है। दहन के बाद भी और दहन के दूसरे दिन भी होलिका की पूजा होती है। आओ जानते हैं ‍कि होली पूजा की थाली कैसी होना चाहिए। उसमें क्या क्या सामग्री होना चाहिए।
 
 
होलिका दहन मुहूर्त ( Holika Dahan Muhurat 2022) :
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 17 मार्च दोपहर 1.13 बजे से 18 मार्च दोपहर 1.03 बजे तक रहेगी। 
होलिका दहन एवं पूजा मुहूर्त : 17 मार्च रात्रि 09:21 से 10:31 तक।
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:42 से 12:30 तक रहेगा।
होलिका पूजन थाली कैसी हो, पूजन सामग्री (HoliKa Pujan Thali and samagri ) : 
 
1. थाली : होलिका पूजन के लिए आप चांदी, पीतल, तांबा या स्टील की थाली ले सकते हैं।
 
2. पूजन समग्री : थाली में रोली, कुमकुम, कच्चा सूत, चावल, कर्पूर, साबूत हल्दी और मूंग रखें। इसके बाद थाली में दीपक, फूल और माला भी रखें। थाली में 3 नारियल और कुछ बताशे रखें। फिर थाली में बड़गुल्लों की माला भी रखें।

इस दिन कंडे, भरभोलिये (उपलों की माला), रंगोली, सूत का धागा, पांच तरह के अनाज, चना, मटर, गेहूं, अलसी, मिठाई, फल, गुलाल, लोटा, जल, गेहूं की बालियां, लाल धागा आदि सामग्री भी एकत्रित कर लें।
 
3. थाली की शुद्धि : एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसे पूजा स्थल पर ले जाएं और वहीं पर होलिका पूजन से पहले अपनी थाली पर जल का छिड़काव करके उसे पवित्र और शुद्ध करें। आसपास के क्षेत्र को भी पवित्र और शुद्ध करें।
 
होलिका दहन की पूजा विधि : पूजन करके के पूर्व भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। फिर सबसे पहले साबूत हल्दी, चावल, मूंग, बताशा, रोली और फूल होलिका पर अर्पित करें। इसके बाद बड़गुल्लों या भरभोलिये की माला अर्पित करें और नारियल भी अर्पित करें और फिर 7 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका पर बांधें।
 
होलिका, प्रहलाद और भगवान नृसिंह के मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजन सामग्री से होलिका की पूजा करें। फिर प्रहलाद की और फिर भगवान नृसिंह की पूजा करें। बारी-बारी से तीनों को अक्षत्, फूल, रोली, गंध आदि अर्पित करें। फिर हनुमान जी, शीतला माता, पितरों की पूजा करें। इसके बाद बाद 7 बार परिक्रमा करते हुए होलिका में कच्चा सूत लपेटें। उसके बाद जल, नारियल, कर्पूर, चना, गन्ना, मटर, गेहूं और अन्य पूजा सामग्री होलिका को चढ़ा देते हैं। उसके बाद अग्नि प्रज्वलित करते हैं। फिर जलती हुई होली की भी पूजा और परिक्रमा करते हैं। दूसरे दिन होली को ठंडी करके के लिए भी उसकी पूजा करते हैं।
 
होलिका पूजन मंत्र ( Holika Pooja Mantra):
होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:
भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख