Hanuman Chalisa

इंदौर में होली और रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर की 10 खास बातें

Holi 2024: इंदौर की गेर है दुनिया भर में प्रसिद्ध, जानें खासियत

WD Feature Desk
indore ger holi 2024: जिस तरह ब्रज की लट्ठमार होली प्रसिद् है उसी तरह इंदौर सहित संपूर्ण निमाड़ और मालवा की गेर प्रसिद्ध है। इंदौर में होली और रंगपंचमी पर गेर निकली है। इस गेर को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। सभी गेर राजबाड़ा में एकत्रित होकर बड़े रूप में शहर के मुख्‍य मार्ग से निकलते हैं। सभी जानना चाहते हैं कि इस बार इन्दौर में होली और रंगपंचमी कब मनाई जाएगी। होली 25 मार्च को और रंगपंचमी 30 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।
ALSO READ: Rang panchami 2024: इंदौर में रंग पंचमी कब मनाई जाएगी, जानें रंगारंग गेर का इतिहास
इंदौर की गेर की खासियत- Specialty of Ger of Indore
 
1. इंदौर में कई रंगपंचमी समितियां हैं जो गेर निकालती है। 
 
2. शहर के अलग-अलग हिस्सों की संस्था समितियां गेर निकालते हैं।  
 
3. शहर की सभी गेरें राजवाड़ा में एकत्रित होकर रंगोत्सव मनाते हैं। वहां से बड़े रूप में चल समारोह निकालते हैं।
 
4. चल समारोह में शामिल लोग अपने परिचितों को एक-दूसरे को रंगने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। 
 
5. इस गेर में सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं। जिसमें किसी भेद के बगैर पूरा शहर शामिल होता है।
 
6. गेर में हाथी, घोड़ों और बग्घियों के साथ आदिवासी नर्तकों की टोली दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहती है। 
ALSO READ: होली पर घूमने की 10 खास जगह
7. यहां की गेरों की खूबी यह होती है कि इसमें टैंकरों में रंग भरा होता है, जिसे मोटर पंपों यानी मिसाइल के जरिए भीड़ पर फेंका जाता है। 
 
8. जमीन से लेकर आसमान तक रंग ही रंग नजर आते हैं। गुलाल भी कुछ इसी तरह उड़ाया जाता है कि कई मंजिल ऊपर खड़े लोग भी इससे बच नहीं पाते हैं।
 
9. बैंड-बाजों की धुन पर नाचते हुरियारों पर बड़े-बड़े टैंकरों से रंगीन पानी बरसाया जाता है। 
 
10. गेर के दौरान हुड़दंग भी बहुत होती है।
यह संस्थाएं निकालती हैं गेर : नगर निगम इंदौर, संगम कार्नर, मॉरल क्लब, रंगपंचमी पर टोरी कार्नर महोत्सव समिति, राधाकृष्ण फाग यात्रा, रसिया कार्नर, श्री कृष्ण फाग यात्रा, संस्था संस्कार, माधव फाग यात्रा, बाणेश्वर समिति आदि।
 
यह रहेगा गेर का मुख्य मार्ग : गेर निकालने का परंपरागत मुख्य मार्ग गौराकुंड चौराहे से राजवाड़ा तक रहता है। इसके अलावा अन्य संस्थाओं द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रंगारंग गेर निकाली जाती है जिनका रास्ता उनके क्षेत्र से राजबाड़ा तक का रहता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

Adhik Panchami 2026: अधिक पंचमी क्या है, जानें महत्व, पूजा विधि और उपाय

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 जून, 2026)

04 June Birthday: आपको 04 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख