Hanuman Chalisa

होली के दिन ये 8 काम करेंगे तो घर में भरा रहेगा धन, वैभव का भंडार

8 उपाय हर आपदा से बचाए, खूब अवसर दिलाए

Webdunia
होली का पर्व रंगों के अलावा कई तरह के उपायों के लिए भी जाना जाता है। होली की रात्रि में जब होलिका का दहन हो तब इन्हें आजमाएं.. ये 8 उपाय न सिर्फ हर आपदा-विपदा से बचाते हैं बल्कि जीवन में तरक्की के खूब सारे अवसर भी दिलाते हैं... 
 
1. दो दीपक जलाएं : एक तेल का और एक घी का दीपक होलिका के सामने जलाएं। इनमें लौंग का जोड़ा यानी दो पूरी लौंग डालें और ॐ होलिकायै नम: का जाप करते हुए होलिका दहन से पहले पूजा के साथ रखें....इस उपाय से धन-धान्य का वरदान मिलेगा। 
 
2. जहां होलिका दहन होना है वहां छोटी या बड़ी रंगोली बनाएं.... प्रयास करें कि प्रमुख चार रंग लाल, हरा, केसरिया, गुलाबी और पीला उसमें शामिल हो... इस उपाय से समृद्धि का आशीष मिलता है। 
 
3 . 8 पीली और सफेद मिलीजुली कौड़ियां लेकर अपने परिवार के हर सदस्य के माथे पर से उतारें और होलिका दहन में डालें। इस उपाय से नजर भी उतरती है और अन्य अला-बला भी टलती है। 8 की संख्या होलाष्टक समाप्ति का प्रतीक है। 
 
4 . पुराने तांबे के 8 सिक्के होली की परिक्रमा में हाथ में लें और हालिका जलें तब उसकी अग्नि में तपाकर अपने पास रख लें। घर आकर इन्हें तिजोरी में रखें। बरकत बढ़ेगी। (8 की संख्या होलाष्टक के समाप्ति का प्रतीक है।) 
 
5. सिर्फ दीपावली पर ही नहीं बल्कि होली पर भी मां लक्ष्मी खुशियों का वरदान देती हैं। श्रीयंत्र पूजन के लिए भी होली का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। धन की आवक के लिए यह उपाय अचूक है। 
 
6. होली पूजन में तांबे, चांदी, पीतल के कलश का अत्यंत महत्व है। होली जिस दिन जलने वाली है उस दिन सुबह से कलश को पवित्रता से गंगाजल मिलाकर पूरा भर कर स्थापित कर दें और जब होली पूजन के लिए जाएं तो उसी से पानी की धार बनाते हुए 8 परिक्रमा दें। बाद में थोड़ा जल बचाकर अपने घर में छिड़क दें। इस उपाय से घर से नकारात्मक ताकतों का नाश होगा। 
 
7. इस दिन घर में लक्ष्मी, विष्णु, शिव, दुर्गा, श्रीकृष्ण को कमल का फूल अर्पित करें। अगर कमल का फूल संभव न हो तो अन्य फूल भी ले सकते हैं। 
 
8 . होली का पर्व है तो गुझिया तो बनेगी ही... आपको 8 गुजिया लेकर पहले होली को अर्पित करना है उसके बाद वह प्रसाद होलिका दहन में डाल देना है। फिर से याद दिला दें कि 8 की संख्या होलाष्टक के समाप्ति का प्रतीक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

22 May Birthday: आपको 22 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Eid ul Azha 2026: कब मनाई जाएगी ईद उल-अज़हा, जानें परंपरा और महत्व

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

अगला लेख