Hanuman Chalisa

होली की हुड़दंग में (दोहे)

Webdunia
होली की हुड़दंग में, झूम सृजन के संग।
फागुन बिखराने लगा, होली वाले रंग।।


 
होली की हुड़दंग में, रंग-अबीर-गुलाल।
मुख पर छा इठला रहे, करने लगे धमाल।।
 
होली की हुड़दंग में, मन भाई जब भंग।
वासंती होने लगा, जीवन का हर रंग।।
 
होली की हुड़दंग में, गाया जब से फाग।
तन-मन से झरने लगी, टेसू वाली आग।।
 
होली की हुड़दंग में, कच्चे-पक्के रंग।
मर्यादा को तोड़कर, कर देते हैं संग।।
 
होली की हुड़दंग में, मांदल वाली थाप।
कदमों में थिरकन भरे, दे यौवन को ताप।।
 
होली की हुड़दंग में, शहर हुए तब्दील।
गांवों पर रंगत चढ़ी, हुई गुलाबी झील।।
 
होली की हुड़दंग में, ऐसा हुआ कमाल।
कहते थे सुंदर जिसे, हैं वे सुंदरलाल।।
 
होली की हुड़दंग में, सभी हुए हैं भांड।
भेदभाव को भूलकर, बांट रहे हैं खांड।।
 
होली की हुड़दंग में, कह मत खोटी बात।
प्रेम-रंग में डूबकर, बांट सृजन सौगात।।
 
होली की हुड़दंग में, संज्ञा हुई अनाम।
सर्वनाम के साथ लग, है उपमा बदनाम।।
 
होली की हुड़दंग में, है थिगड़े पैबंद।
इनसे ही होते सृजन, मुस्कानों के छंद।।
 
- संदीप 'सृजन'
संपादक- 'शब्द प्रवाह'

 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: जाने से पहले जरूर करें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेंगे सुरक्षित