होली के रंगों से एलर्जी हो जाए, तो जरूर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Webdunia
क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें होली खेलना तो पसंद है लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी से डर लगता है। घबराएं नहीं, इस बार जमकर होली खेलें, क्यों यह 5 उपाय त्वचा की एलर्जी के लिए बेहद कारगर हैं - 
 
1 एलर्जी से बचने का सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि होली खेलने से पहले तेल या घी से त्वचा की अच्छी तरह से मसाज करें, ताकि रंगों का दुष्प्रभाव त्वचा पर न पड़े।
 
2 होली खेलने के बाद त्वचा का रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही का प्रयोग करें या फिर बेसन में तेल मिलाकर इसे त्वचा पर रगड़ें। इससे काफी हद तक रंग कम होगा और रंग का दुष्प्रभाव भी। 
 
3 ऐलोवेरा आपको त्वचा की एलर्जी से बचाने में बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए एलोवेरा जैल निकालकर इसे फेसपैक के रूप में चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
 
4 नीम फेसपैक भी त्वचा की एलर्जी से बचने के लिए एक कारगर उपाय है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
 
5 कच्चे दूध में गुलाबजल, चंदन पाउडर, थोड़ा सा बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

अगला लेख