Hanuman Chalisa

इंदौर में रंग पंचमी पर इस बार खास तैयारियां पूरी, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, क्या बन सकता है रिकॉर्ड?

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (11:29 IST)
Indore ger holi Rang Panchami 2025: 19 मार्च 2025 बुधवार रंग पंचमी के दिन इंदौर में भव्य गेर निकाली जा रही है। संभावान है कि इस गेर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। इंदौर की गेर को देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस बार तो विदेशियों के आने की संभावना भी है। यहां पर सभी गेर राजबाड़ा में एकत्रित होकर बड़े रूप में शहर के मुख्‍य मार्ग से चल समारोह निकालते हैं। आओ जानते हैं कि क्या तैयारियां चल रही है।
 
1. हुड़दंगियों से निपटने के पूर्ण इंतजाम: आगामी रंगपंचमी के दिन इंदौर की पारंपरिक गेर के लिए शासन- प्रशासन ने हुड़दंगियों और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। इसी के साथ ही गेर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार प्रशासन कुछ खास तरह की गेर निकालने की तैयारी में है। हुड़दंगियों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। 
 
2. पर्यटकों के लिए विशेष स्थान : रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली गेर देखने देश और दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं। इस बार प्रशासन ने गेर मार्ग पर करीब कई मकान और उनकी छतें चिन्हित की हैं, जिनके सामने पर्यटक और विदेशी पर्यटक बैठकर गेर देख सकेंगे। यहां पर पुलिस के भी पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। इन छतों को बुक माए शो पर बुक कर सकते हैं। अनुमान है कि 200 से 250 लोगों की बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। बुकिंग करवाने के बाद घर की छतों से गेर देखने के लिए लोगों को कोई असुविधा न हो इसलिए वालंटियर संभालेंगे छतो की व्यवस्था।
 
2. सभी गेर पहले पहुंचेगी राजबाड़ा: 19 मार्च को रंगपंचमी पर जब पारंपरिक गेर राजबाड़ा के सामने पहुंचेगी तो बेहद दिलचस्प नजारा होगा। राजबाड़ा पर‍ किसी भी प्रकार से रंग न लगे और उसे नुकसान न पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने उचित इंतजाम कर रखे हैं। राजबाड़ा को पूरी तरह से ढक दिया गया है। भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजबाड़ा के पास गेर मार्ग की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम हेतु पर्याप्त टेन्ट व्यवस्था करने तथा गेर यात्रा के साथ एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
3. निगम की बैठक : आगामी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र से टोरी कॉर्नर से एमजी रोड होते हुए राजबाडा तक आयोजित निकलने वाली गेर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए समीक्षा बैठक ली गई थी। शहर क्षेत्र में पर्याप्त जल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसी के साथ ही गेर यात्रा के पूर्व उक्त मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का कोई कंडम वाहन खड़ा हो तो हटाने के निर्देश दिए। गेर मार्ग पर निर्माणाधीन भवनों को अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगवाने के भी निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही खतरनाक मनाकों को भी चिंहित करने व सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के समाप्त होने के 1 घंटे के अंदर ही विशेष सफाई अभियान चलाकर उक्त मार्ग व शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कराने के साथ ही वर्कशॉप विभाग के माध्यम से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
 
4. यातायात की पुख्ता व्यवस्था और गेर मार्ग निर्धारण : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री अरविंद तिवारी के द्वारा यातायात प्रबंधन क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्रेन व सपोर्ट द्वारा सभी डयूटी पॉइंट, डाइवर्शन पॉइंट पर बेरिकेट्स व स्टॉपर्स रखे जा रहे है। रंगपंचमी इंतजाम व्यवस्था के दौरान क्यूआरटी टीमें भृमण कर माइक से एनाउंस व वीडियोग्राफी कर यातायात प्रबंधन का कार्य करेंगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने डयूटी पॉइंट पर बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखेंगे। संपूर्ण गेर मार्ग पर गेर में शामिल वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात प्रबंधन के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। यातायात को कई जगहों से डायवर्ट भी किया जाएगा। 
 
5. पार्किंग व्यवस्था: गेर में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। आमजन के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हार आश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों। 
 
6. यूनेस्को की सूची में शामिल होने की तैयारी: इंदौर की इस ऐतिहासिक गेर को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव संस्कृति विभाग द्वारा भेजा गया है। इस गेर की खासियत यह है कि इसमें कई मीटर ऊंचाई तक रंग और गुलाल उड़ाया जाता है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यानी करीब 150 फीट से 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ेगा रंग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

अगला लेख